Homeमध्यप्रदेशरेवेन्यू-ऑफिसर ने पत्नी के नाम खरीदी करोड़ों की 2 बिल्डिंग:इंदौर नगर निगम...

रेवेन्यू-ऑफिसर ने पत्नी के नाम खरीदी करोड़ों की 2 बिल्डिंग:इंदौर नगर निगम के ARO के यहां 4.59 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली; अफसर सस्पेंड

इंदौर में नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई में अब तक 4.59 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त के अनुसार पांडेय की कुल आय करीब 80 लाख रुपए है, जबकि मिली संपत्ति और खर्च आय से 474.84% अधिक पाए गए हैं। कार्रवाई के बाद नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे लोकायुक्त की दो टीमों ने पांडेय के घर और उनकी पत्नी भावना पांडेय के नाम पर बने हॉस्टल में एक साथ छापा मारा। कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया सहित करीब 20 अधिकारी शामिल रहे। दो बिल्डिंगों में 2 करोड़ से ज्यादा खर्च किए प्रारंभिक जांच में भावना पांडेय के नाम पर आनंद नगर एक्सटेंशन, नवलखा-चितावद क्षेत्र में G+3 इमारत मिली है। 40×50 फीट के प्लॉट पर बनी इस बिल्डिंग के निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा गजाधर नगर, चितावद के गुलमोहर का बगीचा इलाके में भावना पांडेय के नाम G+2 बिल्डिंग मिली है। इसमें हॉस्टल संचालित होने की जानकारी सामने आई है। इसके निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। सोने-चांदी के जेवर, नकदी और महंगा सामान मिला लोकायुक्त की इन्वेंट्री में 60.48 लाख रुपए के सोने के जेवर, 4 लाख रुपए से अधिक के चांदी के आभूषण और करीब 60 लाख रुपए मूल्य का घरेलू सामान मिला है। तलाशी के दौरान 2.33 लाख रुपए नकद और बैंक खातों में करीब 7.32 लाख रुपए का बैलेंस भी मिला। कृषि जमीन और वाहन भी सामने आए जांच में ग्राम मुंडला दोस्दार, तहसील बिचौली हप्सी में 1.279 हेक्टेयर कृषि भूमि मिली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 81.86 लाख रुपए बताई गई है। इसी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर 13,500 वर्गफीट कृषि भूमि भी मिली है, जिसकी कीमत करीब 31 लाख रुपए आंकी गई है। पत्नी, बेटे और बेटी के नाम कई चारपहिया और दोपहिया वाहन खरीदे जाने की जानकारी भी मिली है। इन पर करीब 14 लाख रुपए खर्च का आकलन किया गया है। लोकायुक्त कर रही दस्तावेजों का सत्यापन लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार अभी सामने आए आंकड़े प्रारंभिक हैं। दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों के सत्यापन के बाद अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम आकलन किया जाएगा। फिलहाल सर्च कार्रवाई जारी है और संपत्ति के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… बाबू के पास सवा 6 करोड़ के मकान-प्लॉट और फार्महाउस जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र सिवनी में पदस्थ बाबू सुभाष शर्मा के जबलपुर और सिवनी स्थित पांच ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई में आय से 500 गुना अधिक संपत्ति का पता चला है। शर्मा के घर से 5 करोड़ की जमीन, प्लॉट और एक करोड़ 20 लाख मूल्य के फार्म हाउस और दो मकानों के दस्तावेज मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here