Homeमध्यप्रदेशपहचान बनानी है तो किसी एक हुनर में माहिर बनिए:ओरिएंटल यूनिवर्सिटी के...

पहचान बनानी है तो किसी एक हुनर में माहिर बनिए:ओरिएंटल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर गौरव ठकराल बोले- डिग्री के साथ इंडस्ट्री अनुभव और मजबूत नॉलेज जरूरी

आज का विद्यार्थी सिर्फ डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रह सकता। उसे अपनी रुचि पहचानकर किसी एक स्किल में महारत हासिल करनी होगी। यह कहना है ओरिएंटल यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर गौरव ठकराल का। उन्होंने कहा कि ओरिएंटल में पढ़ाई के साथ बच्चों को इंडस्ट्री का अनुभव दिलाने पर जोर दिया जाता है। इसी सोच के तहत इनक्यूबेशन सेल, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ काम और इंटर्नशिप के जरिए विद्यार्थियों को तैयार किया जाता है, ताकि डिग्री पूरी करने के बाद इंडस्ट्री उनके लिए बिल्कुल नई जगह न हो। ठकराल ने कहा कि कॉलेज चुनते समय सिर्फ नाम या रैंकिंग देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। बच्चों और पेरेंट्स को कैंपस विजिट करना चाहिए, फैकल्टी, स्टूडेंट्स और मैनेजमेंट से मिलना चाहिए और वहां का माहौल समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि AI के दौर में भी अपनी नॉलेज मजबूत रखना जरूरी है, तभी AI का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। युवाओं को दुनिया एक्सप्लोर करने और अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ अपनी जड़ों और परिवार को भी नहीं भूलना चाहिए। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेना और अपनी मेहनत पर भरोसा रखना छोटी बात लग सकती है, लेकिन यही हमारी असली ताकत है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here