Homeमध्यप्रदेश22 राज्यों की पदयात्रा कर अमन टीकमगढ़ पहुंचे:खरगापुर में स्वागत, बोले- एक...

22 राज्यों की पदयात्रा कर अमन टीकमगढ़ पहुंचे:खरगापुर में स्वागत, बोले- एक गौशाला और बुजुर्गों के लिए आश्रम खोलना चाहता हूं

टीकमगढ़ के रहने वाले अमन सोनी देश के 22 राज्यों की पैदल यात्रा पूरी करके बुधवार को खरगापुर पहुंचे। वहां के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। अमन ने बताया कि उन्होंने अपनी इस पैदल यात्रा के दौरान 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धामों के दर्शन किए हैं। खरगापुर पहुंचते ही जगह-जगह अमन का स्वागत हुआ। युवा उन्हें हनुमान मंदिर ले गए, जहां उन्होंने पूजा-पाठ की। मंदिर में बृजेश मिश्रा, राजू राजा, अजय जोशी समेत स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। अमन ने बताया कि वे पिछले दो साल से पैदल चल रहे हैं और अब तक साढ़े 15 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें कई-कई दिन भूखे रहना पड़ा और जंगलों में रातें काटनी पड़ीं। गौ सेवा और सनातन धर्म का प्रचार ही मकसद अमन ने बताया कि उनकी यात्रा का मकसद गौ सेवा और सनातन धर्म का प्रचार करना है। उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। वे पर्यावरण को बचाने और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे। पिता के इलाज के बाद भक्ति में बदला मन अपनी यात्रा की वजह बताते हुए अमन ने कहा कि वे मुंबई में टीवी सीरियलों में काम करते थे। जब उन्हें पता चला कि उनके पिता की डायबिटीज 600 के पार हो गई है और डॉक्टर पैर काटने की बात कह रहे हैं, तो वे सब छोड़कर घर आ गए। टीकमगढ़ में इलाज और हनुमान जी की भक्ति से उनके पिता का पैर एकदम ठीक हो गया। इस चमत्कार के बाद उनका मन भक्ति में रम गया और उन्होंने महादेव कुण्डेश्वर मंदिर से अपनी पैदल यात्रा शुरू कर दी। अब खोलेंगे गौशाला और वृद्धाश्रम यात्रा के आखिरी मोड़ पर पहुंचे अमन का अगला मकसद समाज सेवा करना है। वे टीकमगढ़ में एक गौशाला और बुजुर्गों के लिए आश्रम खोलना चाहते हैं। खरगापुर और बलदेवगढ़ होते हुए वे शुक्रवार को अपने घर टीकमगढ़ लौट जाएंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here