Homeदेशइंडिया-फुकेट फ्लाइट हादसा, ऑटो पायलट डिस्कनेक्ट हुआ:3 बार हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, इंडिकेटर्स...

इंडिया-फुकेट फ्लाइट हादसा, ऑटो पायलट डिस्कनेक्ट हुआ:3 बार हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, इंडिकेटर्स खराब हो गए थे; 300 फीट नीचे आया था विमान

एअर इंडिया के 4 अगस्त को दिल्ली-फुकेट फ्लाइट में हुए टर्बुलेंस पर नया खुलासा हुआ है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि, फ्लाइट में कई तकनीकी खराबियां आईं थीं। विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम तीन बार फेल हुआ। ऑटो पायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया था। इसके तुरंत बाद को-पायलट ने मैनुअल तरीके से विमान का कंट्रोल संभाला। विमान के कई इंडिकेटर स्विच कुछ समय के लिए बंद हो गए थे। इस दौरान विमान को हवा में झटके भी लगे। जिसके बाद विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। फ्लाइट में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। 17 लोग घायल हुए। मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है। उधर फ्रांस की एजेंसी बीईए और एयरबस की टीमें मंगलवार को भारत पहुंच सकती हैं। जिस विमान A320 में खराबी आई, वह फ्रांस में बनता है इसलिए बीईए भी जांच में शामिल हो रही है। एक्सपर्ट बोले- हाइड्रोलिक सिस्टम खराब होने से नीचे की तरफ झुका विमान एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPAI) के अध्यक्ष कैप्टन सैम थॉमस के मुताबिक, हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आने के बाद पायलट ने विमान की नोज (आगे का हिस्सा) नीचे की जिससे विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया। अचानक ऊंचाई कम होने से विमान के अंदर कुछ समय के लिए नेगेटिव-G जैसी स्थिति बनी। इससे सीट बेल्ट नहीं लगाए यात्रियों और क्रू के सदस्य ऊपर उछल गए। कुछ लोग छत और ओवरहेड बिन से टकराए और घायल हुए। कैप्टन थॉमस ने कहा कि ऐसी स्थिति में विमान को स्थिर करने के लिए कभी-कभी इससे भी ज्यादा ऊंचाई कम करनी पड़ सकती है। उन्होंने पायलटों की तुरंत कार्रवाई को महत्वपूर्ण बताया। हादसे के बाद विमान की छत में आईं थीं दरारें…2 तस्वीरें… दावा- दो पायलटों में से एक का डोप टेस्ट फेल हुआ एक दिन पहले फ्लाइट के दो पायलटों में से एक का डोप टेस्ट फेल होने का दावा किया गया था। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि घटना के बाद दोनों पायलटों का पोस्ट-फ्लाइट ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया था। इनमें से एक पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। एअर इंडिया ने कहा- हमें टेस्ट का रिपोर्ट नहीं मिला एअर इंडिया ने अपने पायलट के डोप टेस्ट फेल होने की खबर की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट के बाद तय प्रोटोकॉल के तहत पायलटों का ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया था, लेकिन टेस्ट के रिपोर्ट अभी एअर इंडिया के साथ शेयर नहीं किए गए हैं। इसलिए वह मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। एअर इंडिया ने यह भी कहा कि वह नागरिक विमानन नियमों के तहत अपने क्रू मेंबर्स का नियमित ड्रग टेस्ट कराती है। ये टेस्ट किसी खास फ्लाइट या घटना से अलग भी नियमित रूप से किए जाते हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA मामले की जांच कर रही है। टर्बुलेंस में अचानक कई फीट नीचे आ सकता है विमान टर्बुलेंस का मतलब है हवा का बहाव अचानक बदल जाना, जिससे विमान को झटके लगने लगते हैं। इस दौरान विमान कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं हिल सकता है और कभी-कभी कुछ फीट नीचे भी आ जाता है। इसी वजह से यात्रियों को लगता है कि विमान गिर रहा है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता। ————————– ये खबरें भी पढ़ें… हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही:खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; पैसेंजर रोते नजर आए हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here