Homeमध्यप्रदेशग्वालियर-भिंड हाईवे बनाने फायरिंग...LIVE VIDEO:टोल प्लाजा पर चिट्ठी फेंककर भागे बाइक सवार...

ग्वालियर-भिंड हाईवे बनाने फायरिंग…LIVE VIDEO:टोल प्लाजा पर चिट्ठी फेंककर भागे बाइक सवार बदमाश, लिखा- नेताओं को फ्लैट बेचने पड़ें, लेकिन सड़क बनाओ

मध्य प्रदेश में ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग की। घटना के दौरान बदमाशों ने टोल बूथ के अंदर एक धमकी भरी चिट्ठी भी फेंकी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के मुताबिक सिक्स लेन बनाने की मांग को लेकर फायरिंग की है। बदमाशों ने चिट्ठी में लिखा-सरकार अंधी हो चुकी है। आकाश जैसा अब कोई नहीं मरेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेलमेट और चेहरे ढंके थे प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दो युवक भिंड की ओर से बाइक पर सवार होकर टोल प्लाजा पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे और चेहरा कपड़े से ढंका था। बाइक रोकने के बाद एक युवक नीचे उतरा। टोल प्लाजा की ओर बढ़ा। युवक ने पहले टोल प्लाजा के अंदर एक चिट्ठी अंदर फेंकी, फिर पिस्टल निकालकर कंप्यूटर की ओर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से टोल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। देखिए 2 तस्वीरें… चिट्ठी में बदमाशों ने लिखा- हाइवे बनाओ या टोल हटाओ टोल प्लाजा पर फेंकी गई चिट्ठी में लिखा था – हाइवे बनाओ या टोल हटाओ। आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा। नेताओं को अपने फ्लैट बेचने पड़ें, लेकिन ग्वालियर-भिंड हाईवे का काम शुरू होना चाहिए। अगर काम चालू नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा कदम उठाया जाएगा। सरकार अंधी हो चुकी है।
पुलिस जांच में जुटी वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 80 किलोमीटर का हाईवे, लगातार हादसे ग्वालियर से भिंड के बीच करीब 80 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आए दिन दुर्घटनाओं में जानें जा रही हैं। हाईवे को सिक्स लेन में तब्दील करने की मांग कई वर्षों से उठ रही है। संत समाज, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिए जा चुके हैं। आकाश भदौरिया की मौत का जिक्र, 16 फरवरी को गई थी जान चिट्ठी में जिस आकाश भदौरिया का जिक्र किया गया है, उसकी सात दिन पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी की शाम भिंड के विनोद नगर निवासी 24 वर्षीय आकाश भदौरिया अपने बड़े भाई के साथ बाइक से अटेर जा रहे थे। बायपास पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया था।
पहले भी हो चुका है आंदोलन ग्वालियर-भिंड हाईवे को सिक्स लेन बनाने और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर पूर्व में भी आंदोलन हुए हैं। 29 दिसंबर को बरेठा (मालनपुर) टोल प्लाजा पर संत समाज ने एक दिवसीय टोल फ्री आंदोलन किया था। कालिका माता मंदिर बघेली बहादुरपुरा में आयोजित बैठक के बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here