Homeछत्तीसगढ़40 सेकेंड में 46 थप्पड़, चेहरे पर लात मारी,VIDEO:रायपुर में छात्र से...

40 सेकेंड में 46 थप्पड़, चेहरे पर लात मारी,VIDEO:रायपुर में छात्र से मारपीट; युवक बोला- मां वकील, जज से सेटिंग; पीड़ित ने छोड़ा स्कूल

रायपुर के भाठागांव स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि 40 सेकेंड में छात्र को 46 से ज्यादा थप्पड़ मारे गए। वहीं एक छात्र पीड़ित के चेहरे पर लात मारते हुए दिख रहा है। आरोप है कि स्कूल में हुए विवाद के बाद एक छात्र ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाया और पीड़ित छात्र के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल कर दिया गया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। यह भी आरोप है कि मारपीट करने वालों में से एक युवक ने खुद को डॉन बताया और अपनी मां के वकील होने का धौंस दिखाया। साथ ही कहा कि उसकी जज से सेटिंग है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि प्रिंसिपल से मामले की शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में छात्र ने टीसी लेकर स्कूल छोड़ दिया है। देखिए पहले ये तस्वीरें- विवाद के बाद बाहर से बुलाए लड़के जानकारी के मुताबिक, स्कूल में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद एक लड़के ने बाहर से कुछ लड़को को बुलाया। इन लड़कों ने कथित तौर पर पीड़ित छात्र के साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान किसी ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में खुद को बताया डॉन वायरल वीडियो में एक छात्र की पिटाई करते हुए कुछ लड़के नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा है कि आरोपियों ने छात्र को धमकाया भी। कथित तौर पर एक लड़के ने खुद को डॉन बताते हुए कहा कि उसकी मां वकील है और जज से उसकी सेटिंग है। इन धमकियों के बाद छात्र और उसके परिवार में डर का माहौल है। प्राचार्य से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप पीड़ित पक्ष ने स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की जानकारी प्राचार्य को दी गई थी और शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से छात्र खुद को स्कूल में असुरक्षित महसूस करने लगा। बताया जा रहा है कि लगातार डर और दबाव के चलते छात्र ने आखिरकार स्कूल से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) ले लिया। छात्र के स्कूल छोड़ने के बाद अब स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चिंता मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। छात्र के साथ मारपीट करने के साथ उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से उसकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ने की आशंका है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को अर्धनग्न कर मुक्के-थप्पड़ मारे, VIDEO: बाइक पर बैठाकर मंदिर के पीछे ले गए, कपड़े उतरवाकर लात-घूंसों से पीटा छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग छात्र को किडनैप कर कुछ लड़कों ने जमकर मारपीट की है। उसे अर्धनग्न कर एक युवक ने ताबड़तोड़ 10 मुक्के और थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here