Homeछत्तीसगढ़नर भालू के आतंक से स्कूल में ताला,धरने पर ग्रामीण:डर से बच्चों...

नर भालू के आतंक से स्कूल में ताला,धरने पर ग्रामीण:डर से बच्चों को नहीं भेज रहे स्कूल,भाई-बहन को मारने वाली मादा भालू की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के लारगांव मरकाटोला में दो लोगों की जान लेने वाली मादा भालू की मौत हो गई है। वन विभाग के अनुसार, मादा भालू की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हुई। मामले की पुष्टि डीएफओ रौनक गोयल ने की है। वहीं, दो लोगों को मारने वाली मादा भालू की मौत के बाद अब नर भालू के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात भी एक नर भालू ने कई घरों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की, हालांकि घर में कोई मौजूद नहीं होने से जनहानि नहीं हुई। नर भालू के घरों में घुसने से ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। दहशत के चलते ग्रामीण न तो अपने खेतों में जा पा रहे हैं और न ही बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अब जानिए पूरा मामला बुधवार 5 अगस्त को कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव में एक मादा भालू ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। बताया जा रहा है कि मादा भालू अपने शावक की मौत के बाद आक्रामक हो गई थी। मादा भालू ने हमला कर भाई और बहन की जान ले ली थी। मारने के बाद वह उनके शवों को नोचती रही, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रायपुर के डीकेएस अस्पताल में चल रहा है। घटना के अगले दिन मादा भालू की भी मौत हो गई। भालुओं के डर से ग्रामीणों ने स्कूल में लगाया ताला घटना के दो दिन बाद गांव में भालुओं की लगातार बढ़ते आतंक के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का स्कूल पहाड़ी से सटा हुआ है और घटना स्थल भी स्कूल के ठीक पीछे था। स्कूल में बाउंड्रीवॉल न होने के कारण बच्चों की जान जोखिम में है। इसी वजह से ग्रामीण स्कूल में ताला लगाकर धरने पर बैठे हैं। उपसरपंच बोलीं- सुरक्षा के बिना नहीं भेजेंगे बच्चे गांव की उपसरपंच रितिका दिवाकर ने बताया कि स्कूल में बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ ही सबसे पहले पहाड़ी से भालुओं को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी डर का माहौल है। जब तक सुरक्षा व्यवस्था नहीं होगी, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और स्कूल खुलने भी नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि गांव के महिला और पुरुष खेती के काम से बाहर जाते हैं, ऐसे में पहाड़ी पर मौजूद भालुओं से खतरा बना हुआ है। बीती रात भी एक नर भालू ने कई घरों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की, हालांकि घर में कोई मौजूद नहीं होने से जनहानि नहीं हुई। उपसरपंच ने कहा कि प्रशासन अब घटना के बाद ग्रामीणों की मांग सुनने पहुंच रहा है, जबकि स्कूल में बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक स्कूल में बाउंड्रीवॉल नहीं बनती और भालुओं को हटाया नहीं जाता, तब तक ग्रामीणों का धरना जारी रहेगा। ………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. भाई-बहन को मारकर शवों को नोचता रहा भालू, LIVE VIDEO:कांकेर में खेत में काम करते समय किया हमला, 3 की मौत, 1 गंभीर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मादा भालू ने हमला कर भाई और बहन की जान ले ली। मारने के बाद वह उनके शवों को नोचती रही, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की है। हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है। घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here