Homeदेशभास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, एक की मौत;...

भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, एक की मौत; करीब 8 लोग मलबे में फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे चार मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल लड़के को बचाकर अस्पताल भेजा गया। अभी भी 7 से 8 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यह इमारत पहले से ही खतरनाक घोषित की गई थी और यहां मरम्मत का काम चल रहा था। एनडीआरएफ, दमकल और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे पांच आतंकी हैंडलर्स की संपत्तियां जब्त की जम्मू पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे पांच आतंकी हैंडलर्स की संपत्तियां जब्त की हैं। रियासी पुलिस ने माहौर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR की जांच के दौरान इन आतंकी हैंडलर्स की जानकारी मिली थी। जांच में सबूत मिले हैं कि पांचों आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भाग गए थे और वहीं से आतंकी हैंडलर्स के तौर पर काम कर रहे हैं। यह भी पता चला कि वे इन संपत्तियों को बेचने की फिराक में थे। जिससे कि उससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों की फंडिंग में किया जा सके। बेंगलुरु में ऑफिस छोड़ शराब पार्टी करने के आरोप में RDPR के नौ अधिकारी सस्पेंड कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में कार्यालय समय के दौरान शराब पार्टी करने के आरोप में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज (RDPR) विभाग के 9 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर अधिकारियों के इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया था। जांच में पता चला था कि ये अधिकारी 24 जुलाई को बिना पूर्व सूचना या स्वीकृत अवकाश लिए ऑफिस से गायब हो गए थे। अधिकारियों के दफ्तर छोड़कर चले जाने से कई गांव वालों को जरूरी सेवाएं लिए बिना लौटना पड़ा था। दिल्ली का पालम अग्निकांड: मजिस्ट्रियल जांच में MCD-DFS की लापरवाही सामने आई, 9 की हुई थी मौत दिल्ली के पालम में 18 मार्च 2026 को हुए अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है। जांच में MCD और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस हादसे में सात महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हुई, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हादसे के पीछे बिना परमिशन के लगाए गए ओवरहेड बिजली के तार और अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन भी अहम कारण रहे। जांच के अनुसार, आग लगने की सबसे संभावित वजह MCB बॉक्स के पास हुआ इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट है। लद्दाख के 23 धरोहर स्थल होंगे संरक्षित, LG वीके सक्सेना ने दी मंजूरी लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश के 23 धरोहर स्थलों को “संरक्षित स्मारक” घोषित करने की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। यह फैसला जम्मू-कश्मीर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम के तहत लिया गया है। इसका उद्देश्य लद्दाख की ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here