Homeमध्यप्रदेशयुवक को पीठ पर गोली मारी, अस्पताल में मौत:दौड़ते हुए शराब ठेके...

युवक को पीठ पर गोली मारी, अस्पताल में मौत:दौड़ते हुए शराब ठेके के सामने गिरा, भिंड में परिजन ने थाने के सामने लगाया जाम

भिण्ड के दबोह में युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली पीठ में लगी है। लहूलुहान हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में लहार सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन ने लहार थाने के सामने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। घटना रविवार देर शाम करीब 6:30 बजे की है। मौके पर पैरों के पास अवैध कट्‌टा भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। युवक की पहचान मुकेश कुरचानियां उर्फ गिर्रोड़े निवासी वार्ड 15, दबोह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुकेश अचानक दौड़ता हुआ आया। शराब ठेके के सामने सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि उसकी पीठ में गोली लगी थी। लोगों ने दबोह थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन और हेडफोन भी मिला है। आपराधिक प्रवृत्ति का है मुकेश
जानकारी के अनुसार घायल युवक मुकेश कुरचानियां उर्फ गिर्रोड़े आपराधिक प्रवृत्ति का है। बताया जा रहा है कि मुकेश का कई लोगों से विवाद था। उस पर केस भी दर्ज हो चुके हैं। इस कारण वह अपने साथ हथियार भी रखता था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here