HomeदेशCJP की होटल में पार्टी, सौरव दास नाचे:स्टूडेंट 'लड़की ब्यूटीफुल' गाने पर...

CJP की होटल में पार्टी, सौरव दास नाचे:स्टूडेंट ‘लड़की ब्यूटीफुल’ गाने पर थिरके; आलोचना पर प्रवक्ता बोले- ये जेन-जी का स्टाइल है

धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की डांस पार्टी के कई वीडियो सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि एक होटल में CJP प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य छात्र इकठ्ठा हुए। उन्होंने जमकर पार्टी की। इन वीडियो पर अंग्रेजी में “रेजिग्नेशन पार्टी” (इस्तीफा पार्टी) लिखा हुआ है। सौरव दास भी डांस करते नजर आए। वहीं एक दूसरे वीडियो में एक लड़की भी ‘लड़की ब्यूटीफुल’ गाने पर डांस कर रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने सवाल उठाए। इस पर सौरव दास ने X पर लिखा कि, यह आज की पीढ़ी और जेन-जी का स्टाइल है। होटल में कॉकरोच पार्टी का डांस, 2 वीडियो… सौरव दास बोले- यह जेनी-जी का स्टाईल है होटल में डांस पार्टी के वीडियो पर सवाल उठने पर सौरव दास ने X पर लिखा- इससे सिर्फ यही साबित होता है कि सरकार और कुछ लोग आज की जेन-जी और नई पीढ़ी की सोच और भाषा को नहीं समझते। हम जितने दिन जरूरत होगी, सड़क पर बैठकर आंदोलन कर सकते हैं। हम नाचते हुए भी विरोध कर सकते हैं। हम कोल्ड कॉफी पीते हुए भी आंदोलन का संगठन कर सकते हैं। बदलाव की लड़ाई लड़ने के लिए हमें वैसा दिखने की जरूरत नहीं है, जैसा पिछली पीढ़ियां सोचती हैं कि कोई आंदोलन होना चाहिए (इसका मतलब किसी का अपमान करना नहीं है)। हमारी पीढ़ी ऐसी ही है, आत्मविश्वास से भरी, रचनात्मक, मजबूत और किसी तय छवि में बांध पाना नामुमकिन है। अंकल-आंटी शिकायत करते रहें, उन्हें हमारे साथ तालमेल बिठाना ही होगा। दीपके पार्टी में नहीं दिखे, कल राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिले अभिजीत दीपके इस पार्टी में नजर नहीं आए। वे रविवार को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल से मिलने उनके घर पहुंचे थे। वहां से निकलकर उन्होंने यही बताया कि सरकार से बात चल रही है कि किसी भी स्टूडेंट पर केस न किया जाए। अभिजीत की कपिल सिब्बल से मुलाकात, उनसे लीगल एडवाइज लेने के तौर पर देखी जा रही है। सिब्बल भारत के सबसे सीनियर वकीलों में गिने जाते हैं, और पिछले चार दशक से ज्यादा समय से सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। CJP का प्रदर्शन खत्म, रिएक्शन जारी 1. PM मोदी का ऐलान- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई: पीएम मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मोदी ने कहा- फ्रेंड्स स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. राहुल गांधी की अमित शाह को लेटर, पूछा- पैलेट गन किसने चलवाई: राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। पढ़ें पूरी खबर… ———————————- कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी भास्कर की ये खबरें भी पढ़ें… 72 घंटे में लिखी गई प्रधान के इस्तीफे की स्क्रिप्ट:सीक्रेट मीटिंग, RSS की सलाह, 3 दिन में कैसे बदला खेल ‘कॉकरोचों’ ने बीजेपी सरकार पर 5 बड़े डेंट मारे: ‘ये सरकार झुकती नहीं’ का नैरेटिव टूटा; क्या प्रधान के इस्तीफे के बाद डैमेज कंट्रोल होगा राहुल बोले-स्टूडेंट्स पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया: शाह को चिट्ठी लिखी; CJP का सुझाव- पेपर लीक में 10 साल की सजा हो

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here