Homeदेशबिहार में बंद के दौरान पटना-सीवान में पथराव,SP जख्मी:इंदौर में ड्रोन से...

बिहार में बंद के दौरान पटना-सीवान में पथराव,SP जख्मी:इंदौर में ड्रोन से निगरानी, प्रयागराज में बारिश के बीच 1000 छात्र सड़कों पर, देशभर में प्रदर्शन

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन देशभर में जारी है। बिहार में आज बंद है। इस दौरान पटना और सीवान में छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया।सीवान में पथराव से SP घायल हो गए। पुलिस प्रदर्शनकारियों को लाठियों से खदेड़ रही है। प्रदर्शन में शामिल हुए तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और सहारनपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रयागराज में बारिश के बीच 1000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। मध्यप्रदेश के 20 शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। इंदौर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बिहार: बंद के दौरान पटना-सीवान में पत्थरबाजी, मोबाइल टावर पर चढ़े छात्र, पुलिस हिरासत में तेजप्रताप; छपरा में बैरिकेडिंग लेकर भागे प्रदर्शनकारी पटना। NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ छात्र संगठन AISA और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (RYA) के बिहार बंद का असर दिखने लगा है। पटना गांधी मैदान के पास बड़ी संख्या में छात्र जुटे हैं। रामगुलाम चौक के पास प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए। इस दौरान तेजप्रताप यादव भी हाथ में तिरंगा लेकर लहराते दिखे। इसके बाद छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़े। यहां बैरिकेडिंग कर इन्हें रोका गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। पुलिस प्रदर्शनकारियों को लगातार खदेड़ रही है। पुलिस ने तेजप्रताप यादव को डिटेन किया है। पढ़ें पूरी खबर..
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में बारिश के बीच 1000 छात्र जुटे,CJP के समर्थन में नारेबाजी, कोई संविधान तो कोई बैनर लेकर पहुंचा लखनऊ। यूपी में शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के समर्थन में प्रयागराज, लखनऊ और सहारनपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रयागराज में बारिश के बीच 1000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। सुबह 10 बजे से ही छात्र पत्थर गिरजाघर पर जुटने लगे। थोड़ी देर में जिलाधिकारी (DM) कार्यालय की ओर मार्च निकालेंगे। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश:20 जिलों में प्रदर्शन, इंदौर में प्रदर्शनकारियों की ड्रोन से निगरानी, 5 स्टूडेंट्स से शुरू हुए धरने को अब हजारों का समर्थन भोपाल। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश में भी प्रदर्शन जारी है। 20 जिलों में छात्र, युवा समेत कई लोग आंदोलनरत हैं। यहां धरना, रैली और ज्ञापन दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, धार, मऊगंज, नर्मदापुरम, झाबुआ, सिंगरौली, भिंड, टीकमगढ़, शाजापुर, सतना, सीधी, रतलाम, रीवा, बैतूल, उमरिया, बड़वानी और श्योपुर जिलों में स्टूडेंट्स के प्रदर्शन देखने को मिले। प्रदेश का सबसे लंबे समय से प्रदर्शन इंदौर में चल रहा है। यहां टंट्या भील चौराहे पर पिछले 25 दिनों से छात्र आंदोलनरत हैं। शुरुआत केवल 5 विद्यार्थियों ने धरने से की थी। अब यहां रोज हजारों प्रदर्शनकारी पहुंच रहे हैं। पुलिस इन पर ड्रोन से लगातार निगरानी रख रही है। प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… ——————- ये खबर भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर घायल हुई साक्षी पर पुलिस का पहरा क्यों:ICU, लिफ्ट, कॉरिडोर में जवान तैनात; रिपोर्टर को रोका, परिवार खामोश नई दिल्ली। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल की पांचवी मंजिल। यहीं 21 साल की साक्षी भर्ती है। साक्षी 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर गई थी। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ मची और साक्षी भीड़ के नीचे दब गई। इसके बाद से वह अस्पताल में है। कहानी बस इतनी नहीं है। मैं साक्षी से मिलने अस्पताल गई तो एक अजीब बात महसूस हुई। गेट पर, लिफ्ट के बाहर और साक्षी के वार्ड के बाहर हर जगह पुलिस है। क्यों? यह समझ नहीं आया। साक्षी तक पहुंचने की कोशिश की तो पुलिसवालों ने रोक दिया। क्यों का जवाब मिल गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here