सहारनपुर में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि ठेकेदार और और युवक लापता है। धमाका इतना तेज था कि शवों के चीथड़े उड़ गए। एक लाश फैक्ट्री से करीब 500 मीटर दूर खेत किनारे मिली। उसके चीथड़े उड़ गए थे। सिर, एक हाथ और दोनों पैर गायब मिले। मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। हादसे में फैक्ट्री का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव का है। घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है।
