Homeविदेशइजराइल बोला- ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देंगे:जरूरत पड़ी तो फिर...

इजराइल बोला- ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देंगे:जरूरत पड़ी तो फिर हमला करेंगे; खामेनेई की शोकसभा में जा सकते हैं नए सुप्रीम लीडर मुजतबा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइल किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है और जरूरत पड़ने पर फिर हमला कर सकते हैं। इजराइली वायुसेना के एक समारोह में नेतन्याहू ने कहा, ‘अगर हमने कार्रवाई नहीं की होती तो ईरान अब तक परमाणु हथियार बना चुका होता।’ साथ ही, इजराइली मीडिया में दावा किया गया है कि इजराइल ईरान पर फिर हमले के लिए तैयार है, लेकिन अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहा है। दूसरी ओर, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई शनिवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आ सकते हैं। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वे कोम शहर की हजरत मासूमेह दरगाह में अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की शोकसभा की अगुवाई करेंगे। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स मिडिल ईस्ट हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here