Homeदेशभागवत जिस वंदे भारत से मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव:खिड़की का शीशा...

भागवत जिस वंदे भारत से मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव:खिड़की का शीशा टूटा, स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे; GRP की जांच जारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत जिस वंदे भारत एक्सप्रेस से मेरठ पहुंचे, उस पर हरदोई में पथराव किया गया। पत्थरबाजी से ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.20 बजे हुई, जब ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी। संघ प्रमुख सुरक्षित हैं। ट्रेन पर पथराव किसने किया? इसकी जांच हरदोई GRP कर रही है। GRP दो कारण मान रही है। पहला- बच्चे ट्रैक के पास क्रिकेट खेल रहे थे, बॉल लगने से ऐसा हुआ। दूसरा- शरारती बच्चे ने ट्रेन पर पत्थर फेंके होंगे। मोहन भागवत रात 9 बजे मेरठ स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे। वह शताब्दीनगर के माधवकुंज में ठहरे हैं। यहां वे 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों से उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं। अब पढ़िए पूरी घटना… कोच C4 में सवार थे मोहन भागवत
वाराणसी से मेरठ तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर में 1.50 बजे लखनऊ के प्लेट फार्म नंबर चार से मेरठ के लिए रवाना हुई। ट्रेन हरदोई में कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव के पास बलोखर फाटक के पास पहुंची थी, तभी एक कोच की खिड़की पर जोरदार पत्थर आकर लगा। तेज आवाज के साथ शीशा चटक गया। अंदर बैठे यात्रियों में खलबली मच गई। उस वक्त 3.20 बज रहे थे। मोहन भागवत ट्रेन के कोच नंबर E1 में सवार थे। ट्रेन स्टॉफ ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची। हालांकि ट्रेन वहां से गुजर चुकी थी। GRP और RPF की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। GRP मान रही है कि कुछ बच्चों ने ट्रेन पर शरारत में पत्थर फेंके, हालांकि इससे वंदे भारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मेरठ की सुनीता बोलीं- सिक्योरिटी वालों ने भागवत का कोच चेंज कराया
मेरठ में डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली सुनीता भी उसी वंदे भारत एक्सप्रेस से बैठी थीं, जिसमें मोहन भागवत थे। सुनीता ने बताया, जब उन्हें पता चला कि उनकी ट्रेन में सरसंघचालक मोहन भागवत भी हैं तो वह उनसे मिलने गईं। भागवत E1 कोच में बैठे थे। जब मैंने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्ते किया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर रिप्लाई दिया। जिस कोच में मोहन भागवत थे, उससे एक कोच आगे C4 पर पत्थर फेंका गया था। बाद में सिक्योरिटी ने मोहन बागवत का कोच चेंज करा दिया। उन्हें पुलिसवाले कहां ले गए, यह नहीं पता चला। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
हरदोई के सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया- कौढ़ा गांव के पास कुछ बच्चे रेलवे ट्रैक किनारे क्रिकेट खेल रहे थे। आशंका है कि गेंद ट्रेन से टकराई हो या शरारतन पत्थर फेंका गया हो। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब मोहन भागवत का मेरठ प्रवास भी जानिए… खिलाड़ियों के साथ बातचीत करेंगे
मोहन भागवत क्रिकेटर भुवनेश्वर, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर समेत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से बात करेंगे। खिलाड़ियों से सामाजिक अनुभव जानेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के सवालों का जवाब भी मोहन भागवत देंगे। 3 दिन मेरठ में रहेंगे एक दिन पहले CM योगी ने मोहन भागवत से मुलाकात की
संघ प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं। CM योगी ने बुधवार शाम RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। मोहन भागवत ने लखनऊ में कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। बुधवार को मोहन भागवत ने लखनऊ यूनिवर्सिटी और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया। भागवत ने कहा- भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना चाहिए। जो लोग हिंदू धर्म में लौटें, उनका ध्यान भी हमें रखना होगा। मंदिर-कुआं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले होने चाहिए। उनमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर पर कहा, हिंदुओं के कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। अभी जनसंख्या दर 2.1 है। यह कम से कम 3 होनी चाहिए। जिस समाज में औसतन तीन से कम बच्चे होते हैं, वह समाज भविष्य में समाप्त हो जाता है। अब जो भी बच्चे शादी कर रहे हैं, उन्हें बताइए कि कम से कम तीन बच्चे पैदा करें। —————– ये खबर भी पढ़िए- मोहन भागवत बोले- RSS भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है: अमेरिकी टैरिफ पर लखनऊ में कहा- वे ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संघ भाजपा का रिमोट कंट्रोल नहीं है। संघ के स्वयंसेवक भाजपा में जाते हैं। वहां आगे भी बढ़े हैं। लेकिन यह कहना गलत है कि संघ भाजपा को चलाता है। हालांकि, भाजपा का विरोध करने वाले लोग ही संघ का विरोध करते हैं। मोहन भागवत ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा- यह उनका पुराना तरीका है। वे हथियार और आर्थिक ताकत के दम पर झुकाना चाहते हैं। लेकिन भारत इतना मजबूत है कि उनके आगे झुका नहीं है। हमारी जनता तैयार है। इसलिए इसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here