Homeमध्यप्रदेशबेटी को बाथरूम में पटका, मां को बांधकर पीटा:थर्ड प्लोर के कमरे...

बेटी को बाथरूम में पटका, मां को बांधकर पीटा:थर्ड प्लोर के कमरे में घुसकर कैश-मोबाइल लूटे; चिल्लाने पर महिला की चोटी काट दी

मध्य प्रदेश के रतलाम में तीसरी मंजिल पर एक महिला के घर में बदमाश घुस गए। उन्होंने महिला के हाथ-पैर बांध दिए। विरोध करने पर मारपीट की। 4 महीने की बेटी को बाथरूम में छोड़ दिया। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर 10 हजार रुपए नकद और मोबाइल लूट लिया। जाते-जाते महिला की चोटी काट दी। जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर करीब 1:40 बजे की है। हनुमान रुंडी इलाके में रहने वाले रुपेश सोलंकी बाजना बस स्टैंड स्थित अपनी हेयर सैलून की दुकान पर थे। घर में उनकी पत्नी मोनिका चार महीने की बेटी काव्या के साथ तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में थीं। बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक पीड़िता ने बताया कि अचानक दो बदमाश कमरे में घुस आए। शोर मचाने की कोशिश करने पर उन्होंने डराया-धमकाया, हाथ-पैर बांध दिए और चोटी काट दी। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन डर और सदमे से बेहोश हो गई। इसी दौरान बदमाश उसकी चार महीने की बेटी को उठा ले गए। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बच्ची को बाथरूम में छोड़कर लॉकर तोड़ा महिला को बंधक बनाने के बाद बदमाश चार महीने की काव्या को बाथरूम में छोड़ गए। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर 10 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। 7 साल की पोती ने देखा, तब हुआ खुलासा घटना का पता तब चला, जब महिला के ससुर अशोक सोलंकी बड़े बेटे संजय की 7 वर्षीय बेटी नव्या और छोटे बेटे रुपेश के बेटे रुद्राक्ष को स्कूल से लेकर घर पहुंचे। नव्या दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में गई, जबकि रुद्राक्ष नीचे दादा-दादी के पास खेलने लगा। इसी दौरान नव्या ने दो बदमाशों को घर से बाहर निकलते देखा। उसने तुरंत दादा को बताया। अशोक सोलंकी तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो बहू मोनिका हाथ-पैर बंधी मिलीं। कमरे का नजारा देख उड़ गए होश अशोक सोलंकी ने तुरंत बहू के बंधन खोले। चार महीने की काव्या की तलाश करने पर वह बाथरूम में मिली। इसके बाद उन्होंने दोनों बेटों और पड़ोसियों को सूचना दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन मां और बेटी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां दोनों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें जबलपुर में गर्भवती के पेट पर पड़ोसी ने मारी लात, शिशु की मौत मध्य प्रदेश के जबलपुर में रिश्तेदार ने 4 महीने की गर्भवती महिला के पेट पर लात मार दी। महिला जमीन पर गिर गई और दर्द से तड़पने लगी। पेट पर लगी चोट से गर्भ में पल रहे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता 13 दिन तक जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती रही। सोमवार को उसने आरोपियों के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत की। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here