Homeदेशबेंगलुरु में 2 युवतियों समेत 3 का मर्डर:युवक ने डिनर पर बुलाकर...

बेंगलुरु में 2 युवतियों समेत 3 का मर्डर:युवक ने डिनर पर बुलाकर गला काटा, फिजियोथेरेपिस्ट कमरे में मृत मिली; बीच रोड पर युवक की हत्या

बेंगलुरु में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियों की हत्या कर दी गई। दोनों युवतियों की हत्या का आरोप उनके बॉयफ्रेंड पर है। एक युवती के परिवार ने बॉयफ्रेंड पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य मामले में तीन लोगों ने बीच रोड पर एक शख्स का मर्डर कर दिया। पहली घटना: पहली घटना महालक्ष्मी लेआउट से सामने आई, जहां शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद 23 साल की अंजलि की उसके प्रेमी राजीव ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशन में थे। हालांकि, राजीव के आपराधिक रिकॉर्ड के चलते अंजलि का परिवार रिश्ते के खिलाफ था। रविवार शाम को राजीव ने अंजलि को डिनर के लिए बुलाया। युवक ने अंजलि फिर से शादी के लिए प्रपोज किया। लेकिन अंजलि के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान राजीव ने अंजलि की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी घटना : परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप तीसरी घटना : रविवार शाम को बेंगलुरु के जेपी नगर में बीच रोड पर तीन हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आईजी सर्कल के पास हुई यह वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में हमलावरों को पीड़ित का पीछा करते हुए और फिर सबके सामने उसे बार-बार चाकुओं से वार करते हुए देखे जा सकते हैं। पीड़ित की पहचान राजा उर्फ ​​हलमुक राजा के रूप में हुई है। मृतक का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ मारपीट, लूट, जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here