Homeमध्यप्रदेशभोपाल में पूर्व स्पेशल डीजी पर मारपीट का केस:रसोइए ने लगाए मारपीट...

भोपाल में पूर्व स्पेशल डीजी पर मारपीट का केस:रसोइए ने लगाए मारपीट के आरोप, क्रिकेटर बेटे और कर्मचारी पर भी FIR

भोपाल में एक रसोइए से गाली-गलौज और मारपीट के मामले रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह, उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह और ड्राइवर पर FIR दर्ज की है। सोमवार को के रातीबढ़ थाना पुलिस ने धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रसोइए का कहना है कि खाना सही नहीं बनने पर उन्होंने गाली गलौच की थी। इस मैंने काम करने से मना कर दिया तो मेरा मोबाइल छीन लिया गया। मुझसे जबरन काम कराने लगे। वे काम से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए वारदात को अंजाम दिया गया है। घर पर खाना बनाने के लिए रखा था रातीबढ़ पुलिस के अनुसार फरियादी विपेंद्र सिंह तोमर (31) निवासी चौबड़ी, जिला रीवा ने शिकायत में बताया कि वह रसोइया है। कुछ दिन पहले वह अपने परिचित मोहित सिंह सेंगर के माध्यम से भोपाल आया था। उसे आरडी मिश्रा द्वारा रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित डीपीएस तिराहे के पास मेंडोरी रोड, नीलबड़ में रहने वाले शैलेष सिंह के घर खाना बनाने के काम पर रखा था। उसके साथ 15 हजार रुपए मासिक वेतन, रहने और खाने की व्यवस्था तय हुई थी। देखें तस्वीरें… सरकारी जॉब लगवाने का दिया झांसा युवक जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रीवा में मेरे एक दादाजी है, उन्होंने मुझे कहा कि भोपाल में एक डीजी साहब हैं, तुम्हें उनके यहां खाना बनाना है। वे तुम्हें बाद में सरकारी जॉब लगवा देंगे। वे अपने साथ मुझे भोपाल ले आए। उनका बंगला नीलबढ़ में है। वहां पहुंचते ही उन्होंने पुराने कुक से कहा कि इसको दो-तीन दिन में बता दो कि कितना, कैसे और कब खाना बनता है। जितेंद्र ने बताया कि मैं जब से गया था, उसके अगले 4 से 5 घंटे तक वे कंटीन्यू कुछ न कुछ मंगाते ही जा रहे थे। पुराना कुक बहुत फास्ट काम कर रहा था, फिर भी उसको गाली दे रहे थे। ऐसे में मैंने काम करने से मना कर दिया। इस पर वे कहने लगे कि जब तू यहां काम नहीं करेगा तो आया क्यों? क्या मेरा मर्डर करने आया है। इसके बाद उन्होंने मेरा मोबाइल छीन लिया और मुझसे जबरन काम कराने लगे। गाली गलौच भी करने लगे। इसके बाद मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया तो उन्होंने, उनके बेटे और ड्राइवर ने मुझसे मारपीट की। मेरा मोबाइल अभी उनके पास ही है। बयान और तथ्यों के आधार पर FIR शिकायत के अनुसार काम के दौरान शैलेष सिंह, शशांक सिंह और उनके ड्राइवर मिश्रा ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आवेदन की जांच की। फरियादी तथा गवाह मोहित सिंह सेंगर के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here