Homeमध्यप्रदेशरिटायरमेंट से 3 दिन पहले प्राचार्य पर FIR:9 लाख की खेल सामग्री...

रिटायरमेंट से 3 दिन पहले प्राचार्य पर FIR:9 लाख की खेल सामग्री खरीदी में अनियमितता; तहसीलदार ने लिया एक्शन

होम साइंस कॉलेज में लगभग 9 लाख रुपए की खेल सामग्री खरीदी में अनियमितता सामने आई है। इस मामले में 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहीं प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरोप है कि कॉलेज में खेल सामग्री की आपूर्ति से पहले ही संबंधित फर्म को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया गया था। यह मामला तब उजागर हुआ जब विधायक सीताशरण शर्मा ने कॉलेज के निरीक्षण के दौरान खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जांच की आशंका पर सामग्री कॉलेज पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आ चुका था। इनकी भूमिकाएं भी संदिग्ध कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर इस मामले की जांच कराई गई। जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं और रिपोर्ट में प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन, स्टोर प्रभारी, वित्त शाखा प्रभारी, लेखापाल तथा खेल अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार पहुंचीं थाने शनिवार को नगर तहसीलदार सरिता मालवीय जांच रिपोर्ट लेकर कोतवाली पहुंचीं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है। कॉलेज परिसर में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कर्मचारियों और विद्यार्थियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि सामग्री प्राप्त किए बिना भुगतान कैसे हुआ और किसके निर्देश पर सरकारी राशि जारी की गई। पुलिस जांच से यह स्पष्ट होगा कि इस कथित अनियमितता के पीछे कौन था और भुगतान प्रक्रिया में किन-किन की भूमिका रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here