वेनेजुएला में गुरुवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। पूरे देश में 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। 40 सेकेंड के अंदर राजधानी कराकास की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं। रेस्क्यू टीम ने ढह चुकी इमारत की छत को तोड़कर एक नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। मलबे के नीचे दबी एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। राजधानी कराकस में बिल्डिंग भरभराकर ढहने लगी तो अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए सीढ़ियों से भागते हुए बाहर निकलने लगे। एक और वीडियो वायरल है जिसमें भूकंप के तेज झटकों से रनवे पर खड़ा विमान थर्रा उठा, देखते ही देखते यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़कों पर रेस्क्यू कैंप्स में लोगों का इलाज चल रहा है। लोग अपने लोगों को ढूंढ रहे हैं। मलबा हटाने की कोशिशें की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 30 PHOTO-VIDEO में देखें, वेनेजुएला में रेस्क्यू , इलाज, तबाही और राहत का मंजर… जान बचाने की जद्दोजहद, 2 फोटोज मलबे से रेस्क्यू, 7 तस्वीरें सड़कों पर लगे राहत शिविरों में रह रहे लोग, 5 तस्वीरें मलबे में बदला शहर, 6 तस्वीरें तबाही के पहले और बाद का मंजर; 4 तस्वीरें अपनों से मिलने की खुशी, 4 तस्वीरें दूसरे देशों से आ रही रेस्क्यू टीम्स, 2 तस्वीरें ———————————- ये खबर भी पढ़ें… भूकंप से बची तो बेटी को गले लगाकर रोई महिला:गिरती इमारतों से पालतू जानवरों को निकालकर लाए लोग; 35 PHOTOS-VIDEOS वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। 39 सेकेंड के अंदर राजधानी कराकस की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं। भूकंप ने कुछ ही सेकेंड में हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी। कई परिवारों ने अपनों को खो दिया, सैकड़ों लोग घायल हुए और बड़ी संख्या में लोगों को घर छोड़ना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…
