Homeदेशगुरुग्राम में पंजाब CM पर सीक्रेट मीटिंग का VIDEO:होटल में फर्जी रिपोर्ट...

गुरुग्राम में पंजाब CM पर सीक्रेट मीटिंग का VIDEO:होटल में फर्जी रिपोर्ट पर 10 लाख में डील का दावा; SP की चैट सामने आई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को लेकर चल रहे विवाद में एक और खुलासा हुआ है। आरोप है कि पंजाब के कुछ अधिकारियों ने गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में एक सीक्रेट मीटिंग कर वीडियो को डीपफेक बताने की रिपोर्ट तैयार करवाई थी। 16 जून 2026 को हुई इस मीटिंग का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसके अलावा SP जशन गिल पंजाब के नाम से सेव एक नंबर की वॉट्सएप चैट भी सामने आई है। जिसमें CM की वीडियो रिपोर्ट में बदलाव को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि, दैनिक भास्कर इन CCTV फुटेज और वॉट्सएप चैट्स की पुष्टि नहीं करता है। मामले में गुरुग्राम पुलिस दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर चुकी है। शिकायतकर्ता और फोरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में उससे 10 लाख रुपए में डील की थी। उसके माध्यम से साइबर यान और सिफर सेंटिनल लैब से दो रिपोर्ट तैयार करवाई गईं, जबकि ये दोनों लैब सरकारी मान्यता प्राप्त नहीं हैं। दावा- CCTV में दो मुख्य आरोपी, एक शिकायतकर्ता और 2 अधिकारी CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 16 जून को सुबह 10 बजे होटल क्राउन प्लाजा में पांच लोग बैठकर बात कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें से दो व्यक्ति इस मामले के मुख्य आरोपी हैं, जबकि एक व्यक्ति शिकायतकर्ता है। इसके अलावा मीटिंग में मौजूद दो अन्य लोग पंजाब के बड़े अधिकारी बताए जा रहे हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के वीडियो मामले की जांच को प्रभावित करने और उनके पक्ष में एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने के मकसद से की गई थी। वॉट्सएप चैट में रिपोर्ट में बदलाव कराने की बातचीत का दावा CCTV फुटेज के अलावा इस मामले से जुड़ी कुछ वॉट्सएप चैट भी सामने आई है। इसमें SP जशन गिल पंजाब नाम के व्यक्ति से रिपोर्ट तैयार करने और उसमें बदलाव कराने को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है। चैट में पेज-3 से एक पैराग्राफ हटाने, रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए टूल्स को जोड़ने, तकनीकी ऑब्जर्वेशन वाले हिस्से में बदलने और कन्क्लूजन को बेहतर बनाने जैसी बातें लिखी गई हैं। इसके अलावा एक मैसेज में भगवंत मान से संबंधित वीडियो के बारे में पूछी गई क्वेरी को “ज्यों का त्यों” रिपोर्ट में शामिल करने और फिर उसे “डिनाय” करने की बात भी लिखी दिखाई देती है। एक मैसेज में “डिनायल” को लेकर मजबूत बयान लिखवाने का जिक्र भी है। अब जानिए शिकायतकर्ता ने वीडियो जारी कर क्या कहा…. ———————— ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम पुलिस का दावा-पंजाब CM के VIDEO की रिपोर्ट फर्जी:शिकायतकर्ता बोला- फेक रिपोर्ट बनाने को कार में ₹10 लाख डाले, जींद-सिरसा के युवकों पर FIR
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम के डीएलएफ थाने में जींद के अंकित व सिरसा के अरुण महेंद्रू को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। जिसमें पंजाब के कई बड़े अधिकारियों के नामों का भी जिक्र है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here