Homeमध्यप्रदेशमुरैना में रास्ते से निकलते ही सीने में गोली मारी:20 से 25...

मुरैना में रास्ते से निकलते ही सीने में गोली मारी:20 से 25 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े किया युवक का मर्डर, सभी आरोपी फरार

मुरैना में रास्ते के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बुधवार सुबह करीब 20 से 25 लोगों ने एक युवक को रास्ते से निकलने की चुनौती दी, जैसे ही वह आगे बढ़ा, उसे गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे सराय छोला थाना क्षेत्र के रिठौरा गांव की है। मृतक महादेवा गुर्जर जब रास्ते से गुजर रहा था, तभी गांव के ही एदल गुर्जर, शिवराम गुर्जर और वकील गुर्जर सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने उसे घेर लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपियों ने महादेवा को ललकारते हुए कहा, “अगर हिम्मत है तो यहां से निकल कर दिखा।” जैसे ही महादेवा ने अपना रास्ता आगे बढ़ाया, आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसके सीने में लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सराय छोला पुलिस ने शव घटना स्थल से रिकवर कर मुरैना मुख्यालय मर्चुरी पहुंचाया है। जहां उसका पीएम कराया जा रहा है। बड़ा भाई बोला- पहले से कोई लड़ाई नहीं थी मृतक के बड़े भाई कोमल सिंह गुर्जर ने बताया कि एदल गुर्जर और वकील गुर्जर से उनका कोई पुराना या बड़ा विवाद नहीं था। सिर्फ रास्ते से निकलने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उनका आरोप है कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। कोमल सिंह के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे आरोपियों ने उनके छोटे भाई महादेवा को ललकारते हुए रास्ते से निकलने की चुनौती दी। जैसे ही महादेवा रास्ते पर आगे बढ़ा, उसे गोली मार दी गई। परिवार का कहना है कि आरोपी सुबह से ही 20–25 लोगों के साथ हथियार लेकर वहां बैठे थे। सीएसपी दीपाली चांदोरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here