Homeदेशमहाराष्ट्र-250kmph की स्पीड से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 मौतें:कार का इंजन...

महाराष्ट्र-250kmph की स्पीड से BMW डिवाइडर से टकराई, 2 मौतें:कार का इंजन निकलकर 30 मीटर दूर जाकर गिरा, बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे

महाराष्ट्र के ठाणे में में रविवार तड़के बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि कार चला रहा युवक घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसका इंजन दुर्घटना वाली जगह से लगभग 30 मीटर दूर जा गिरा। पुलिस मृतकों में से एक के सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। जिसमें दुर्घटना से कुछ पल पहले BMW को 250 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चलाते हुए रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस को शक है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट करने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है जो बांद्रा में रहते थे। BMW मालिक अंगद का कल्याण के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार हादसे की 2 तस्वीरें… टक्कर के कारण कार उछली, डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को तीनों ने बदलापुर (पश्चिम) में नेगी का जन्मदिन मनाया और फिर एक्सप्रेसवे की ओर निकल पड़े। पुलिस को 9,000 रुपये का एक बिल मिला है। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए कई जगहों पर सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर ने शायद कंक्रीट से बचने की कोशिश की और कार से कंट्रोल खो दिया और बीच वाले डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कारण कार उछल गई और डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी। चश्मदीद बोले- जोरदार टक्कर की आवाज सुनी प्रत्यक्षदर्शियों में से एक ने बताया कि वह रात में टहल रहा था, तभी उसने शनिवार देर रात रात 2 से 3 बजे के बीच कार दो बार बहुत तेज रफ्तार में हमारे पास से गुजरी। तीसरी बार में, हमने टक्कर की आवाज सुनी। जब हम मौके पर पहुंचे, तो गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी। एक युवती काफी दूर जा गिरी थी। वहीं एक युवक का सिर फट गया था। ————————- ये खबर भी पढ़ें… वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को BMW ने टक्कर मारी: पत्नी गिड़गिड़ाती रही दिल्ली में छावनी मेट्रो स्टेशन के पास BMW कार की टक्कर में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत हो गई। अधिकारी की पहचान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के रूप में हुई है। नवजोत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here