Homeमध्यप्रदेशश्योपुर में डंपर ने पांच गायों को कुचला:4 मवेशी घायल, ग्रामीणों ने...

श्योपुर में डंपर ने पांच गायों को कुचला:4 मवेशी घायल, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पुलिस को सौंपा; बोले- शराब के नशे में था

श्योपुर के आवदा थाना इलाके में शनिवार रात को एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर बैठी गायों के झुंड को रौंद दिया। सरजूपुरा-बछेरी गांव के पास हुए हादसे में पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन से चार गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना रात करीब 9 बजे की है। डंपर (गाड़ी नंबर RJ 28 GA 5432) सलमान्या में बने एक क्रेशर पर गिट्टी भरने के लिए जा रहा था। रास्ते में डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क पर बैठी गायों को कुचलता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि घायल हुई कई गायों के पैर तक टूट गए। ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा, लगाया शराब पीने का आरोप हादसे की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत डंपर को आगे बढ़ने से रोका और उसके ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का सीधा आरोप था कि ड्राइवर भारी नशे में गाड़ी चला रहा था। लोगों का कहना था कि गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई राहगीर या बाइक सवार नहीं था, वरना कई इंसानी जानें भी जा सकती थीं। थाने पहुंचे ग्रामीण, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नाराज ग्रामीण आवदा थाने पहुंचे और ड्राइवर के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया। आवदा थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि ड्राइवर को पकड़ लिया गया है और डंपर को भी जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी या नहीं, इसकी पक्की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और केस दर्ज करने की तैयारी में है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here