Homeमध्यप्रदेशगर्लफ्रेंड से शादी से पहले बॉयफ्रेंड, मां-मामा की मौत:युवती को भगाकर ले...

गर्लफ्रेंड से शादी से पहले बॉयफ्रेंड, मां-मामा की मौत:युवती को भगाकर ले जा रहे थे, बस से भिड़ी कार; तड़प-तड़पकर गई तीनों की जान

दमोह-जबलपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बॉयफ्रेंड, उसकी मां और मामा की मौत हो गई, जबकि गर्लफ्रेंड और ड्राइवर घायल हैं। युवक का परिवार युवती को कटनी से भगाकर सागर ले जा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसा जबेरा के पुरेनहाऊ गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अखिलेश प्रजापति, उसकी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति के रूप में की गई है, जबकि रीना साहू और कार ड्राइवर राशिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक का परिवार सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती पुलिस जांच में सामने आया कि कटनी निवासी 20 वर्षीय रीना साहू और सागर जिले के शाहगढ़ निवासी अखिलेश प्रजापति के बीच सोशल मीडिया के जरिए परिचय हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। यह रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया। दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… लड़की को लेने कटनी पहुंचा था युवक पुलिस के अनुसार अखिलेश प्रजापति अपनी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति के साथ किराए की कार से कटनी पहुंचा था। योजना थी कि रीना को साथ लेकर वापस लौटेंगे और शादी करेंगे। रीना उनके साथ कार में बैठ गई। कार में शादी की एक चुनरी भी रखी हुई थी। दोनों शादी के इरादे से निकले थे। जल्दबाजी और घबराहट हादसे की वजह बनी लड़की को साथ लेकर लौटते समय कार काफी तेज रफ्तार से चल रही थी। पुलिस का मानना है कि पकड़े जाने का डर या जल्दी पहुंचने की हड़बड़ी के कारण ड्राइवर ने रफ्तार कम नहीं की। दमोह-जबलपुर हाईवे पर जबेरा थाना क्षेत्र के पुरेनहाऊ गांव के पास सामने से आ रही एक बस से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। कुछ ही सेकेंड में उजड़ गई तीन जिंदगियां टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे अखिलेश प्रजापति, उसकी मां सोना प्रजापति और मामा नत्थू प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रीना साहू और कार चालक राशिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। घायल युवती नहीं बता पा रही थी मृतकों के नाम हादसे के बाद पुलिस ने घायल रीना साहू से मृतकों की पहचान और उनके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग युवती के परिवार के सदस्य हैं। लेकिन जब पुलिस ने मृतकों की पहचान की तो पता चला कि वे प्रजापति समाज से हैं, जबकि युवती साहू समाज से है। यहीं से पुलिस को लगा कि मामला सामान्य सड़क हादसे से कहीं अधिक है। देर रात खुला पूरी कहानी का राज पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और लड़की के परिजनों से संपर्क किया। देर रात जब रीना के परिजन जबेरा पहुंचे तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। परिजन और पुलिस जांच से पता चला कि रीना अपनी मर्जी से घर से निकली थी और अखिलेश के साथ शादी करने जा रही थी। परिजन ने नहीं कराया कोई केस हादसे के बाद पुलिस ने युवती के परिजन से पूछा कि क्या वे किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। परिजन का कहना था कि जिससे शिकायत करनी थी, उसकी तो हादसे में मौत हो चुकी है। ऐसे में वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते। कटनी में दर्ज नहीं थी कोई शिकायत दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया- जांच में पता चला कि लड़की के लापता होने या अपहरण की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। रीना बालिग है और अपनी इच्छा से अखिलेश के साथ गई थी। रीना का इलाज कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। …………………………………… यह खबर भी पढ़ें UP से शादी करने आ रहे बॉयफ्रेंड की मौत मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंकखुर्द में सड़क हादसे में बॉयफ्रेंड की मौत हो गई, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड और कार ड्राइवर घायल हो गए। हादसे के बाद प्रेमिका को घंटों तक प्रेमी की मौत की जानकारी नहीं दी गई। वह अस्पताल में रोती-बिलखती रही। बोलती रही- मुझे मेरे मोहित से मिला दो।पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here