Homeमध्यप्रदेशMP को मूंग खरीदी की मंजूरी का ऐलान:शिवराज बोले- रायसेन की 31...

MP को मूंग खरीदी की मंजूरी का ऐलान:शिवराज बोले- रायसेन की 31 नई सड़कें स्वीकृत होंगी; कंटिजेंसी प्लान तैयार करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत देशभर के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए। इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े रायसेन जिले के बाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय जनकल्याण शिविर में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाड़ी में घोषणा की कि मध्य प्रदेश सरकार को मूंग खरीदी की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भोजपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 31 नई सड़कों को भी मंजूरी दी गई है। पक्का मकान देने का संकल्प दोहराया
शिवराज सिंह ने हर पात्र गरीब परिवार को पक्का मकान देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने यह भी बताया कि हर बहन को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कम बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों के लिए कंटिजेंसी प्लान तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड से अधिक किसानों को जोड़ने की बात कही। साथ ही, नशामुक्ति, अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ प्रशासन और समाज की संयुक्त मुहिम चलाने का आह्वान किया। आगामी 1 जुलाई से ‘विकसित भारत – जी राम जी योजना’ लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश को पहले 9 महीनों के लिए लगभग साढ़े सात हजार करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। कहा- गांव में तय होगा, पैसा कहां खर्च हो
शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि इस योजना का पैसा कहां खर्च होगा, यह न दिल्ली तय करेगी और न भोपाल। उन्होंने कहा कि गांव वाले स्वयं बैठकर तय करेंगे कि उनके गांव में कौन-कौन से विकास कार्य किए जाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक सुरेंद्र पटवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बाड़ी में 7.85 करोड़ रुपए की लागत से बने संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here