भोपाल में ATS ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में गिरफ्तार नईम अब्दुल्ला और शाकिर मेव को कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में आरोपी इजहार उल हक को कोर्ट ने 22 जून तक ATS रिमांड पर सौंपा है। ATS अब इन आरोपियों से जुड़े नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। ATS की जांच का दायरा बढ़ गया है और एजेंसी के रडार पर अभी कई अन्य संदिग्ध भी हैं जो अलग-अलग स्टेट्स में सक्रिय हैं। ATS अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगातार पूछताछ और जांच जारी है। अब तक चार गिरफ्तारी की गई जानकारी के मुताबिक ATS की कार्रवाई में संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जांच एजेंसी ने सबसे पहले भोपाल से मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्ला को हिरासत में लिया था। इसके बाद ATS ने सहारनपुर से नईम अब्दुल्ला कुरैशी और राजस्थान के अलवर इलाके से शाकिर मेव को गिरफ्तार किया। वहीं मामले में बिहार के मधुबनी से इजहार उल हक को भी पकड़ा गया है। ATS ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू की, जिसमें नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों से जुड़े कई अहम इनपुट मिलने की बात सामने आई है। नेटवर्क के संबंध में होगी पूछताछ नईम अब्दुल्ला और शाकिर मेव को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि इजहार उल हक को 22 जून तक ATS रिमांड पर रखा गया है। प्रतिबंधित संगठनों से संपर्क के आरोप ATS की जांच में गिरफ्तार चारों संदिग्धों की भूमिका को लेकर पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी के मुताबिक इन पर कथित तौर पर संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने, कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने और प्रतिबंधित संगठनों से संपर्क के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। प्लानिंग को लेकर की गई पूछताछ ATS डिजिटल डिवाइस, मोबाइल रिकॉर्ड, चैट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या किसी तरह की आपराधिक गतिविधि के लिए तैयारी की जा रही थी और इसमें कितने लोग शामिल हैं। फिलहाल जांच जारी है और ATS पूछताछ के आधार पर नेटवर्क की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… देश विरोधी गतिविधियों के मामले में फराज को भेजा जेल भोपाल में कथित आतंकी नेटवर्क मामले की जांच में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को नए सुराग मिले हैं। मंगलवार को आरोपी मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह और नईम अब्दुल्ला को विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि नईम की एटीएस रिमांड 20 जून तक बढ़ा दी गई।पूरी खबर पढ़ें
