Homeमध्यप्रदेशरायसेन में तीसरे दिन भी बरसे बादल, मिली राहत:तेज हवाओं के साथ...

रायसेन में तीसरे दिन भी बरसे बादल, मिली राहत:तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान गिरा; 18-20 जून तक मानसून संभव

रायसेन जिले में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार असर दिखा रही हैं। सोमवार को लगातार तीसरे दिन बारिश दर्ज की गई। दोपहर में तेज हवाओं के साथ करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 3:30 बजे हुई बारिश के दौरान शहर की सड़कें तरबतर हो गईं। कई स्थानों पर पानी भरने की स्थिति भी बनी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि बारिश थमने के बाद वातावरण में उमस का असर भी महसूस हुआ। तीन तस्वीरें देखिए… 15 दिनों से जारी है आंधी-बारिश का दौर रायसेन जिले में पिछले करीब 15 दिनों से रुक-रुककर आंधी, तेज हवाएं और बारिश हो रही है। रविवार को भी जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। लगातार बदल रहे मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया है। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35 से 36 डिग्री के बीच पहुंच गया है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से गिरकर 24 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। 18 से 20 जून के बीच मानसून की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी रायसेन सहित प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। विभाग ने अनुमान जताया है कि मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 18 से 20 जून के बीच हो सकती है। मानसून के आगमन से पहले प्री-मानसून गतिविधियों के चलते जिले में आंधी, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here