Homeमध्यप्रदेशMP में तबादलों की समय-सीमा बढ़ सकती है:आज खत्म हो रही है...

MP में तबादलों की समय-सीमा बढ़ सकती है:आज खत्म हो रही है ट्रांसफर की टाइम लिमिट, कई विभाग नहीं निकाल पाए आदेश

मध्यप्रदेश में तबादलों के लिए तय की गई 15 जून की समय-सीमा खत्म हो गई है, लेकिन ज्यादातर विभाग अब तक तबादला आदेश जारी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सरकार तबादलों की अवधि एक हफ्ते तक बढ़ा सकती है। इस संबंध में आदेश सोमवार को जारी होने की संभावना है। सिर्फ कुछ विभागों ने जारी किए आदेश सरकार ने 1 जून से 15 जून तक तबादले करने की अनुमति दी थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम और लोक निर्माण विभाग जैसे कुछ विभागों ने ही तबादला आदेश जारी किए। वहीं कई बड़े विभाग अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था- समय नहीं बढ़ेगा 20 मई को हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 22 मई को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर सभी विभागों को 15 जून तक तबादले करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी लगातार कह रहे थे कि तबादलों की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी और सभी विभाग समय पर प्रक्रिया पूरी करें। इसके बावजूद कई विभाग तय समय में काम पूरा नहीं कर सके। शिक्षा, पंचायत और राजस्व विभाग पीछे सूत्रों के मुताबिक स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व और जनजातीय कार्य विभाग में अभी भी तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। इन विभागों की तय की गई टाइमलाइन 15 जून के बाद तक जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग तो जुलाई तक तबादलों की प्रक्रिया पूरी करने की अलग व्यवस्था भी बना चुका है। सरकार बढ़ा सकती है अवधि कई विभागों में प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण अब सामान्य प्रशासन विभाग तबादलों की अवधि बढ़ाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है और एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देने पर सहमति बन गई है। यदि आदेश जारी होते हैं तो विभागों को लंबित तबादला प्रस्तावों पर फैसला लेने के लिए कुछ और दिन मिल जाएंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here