रतलाम जिला चिकित्सालय के मातृत्व एवं शिशु यूनिट पोस्ट ऑफिस के पास रविवार रात तांबे के तार में किसी ने आग लगा दी। आग की लपट उठने लगी। आग के धुएं के कारण मातृत्व एवं शिशु यूनिट पोस्ट बिल्डिंग में धुआं ही धुआं हो गया। रात करीब 8 बजे मातृत्व एवं शिशु यूनिट (एमसीएच) व पोस्ट ऑफिस के पास पीछे की तरफ तांबे के तार में एक व्यक्ति ने आग लगा दी। आग ने विकराल रूप ले लिया। ड्यूटी पर तैनात गार्ड कमलेश पटेल ने आग को देख फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर समाजसेवी व आरडीए उपाध्यक्ष गोविंद काकानी भी अस्पताल पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों व अन्य लोगों की मदद से आग बुझाने में लगे। गार्ड ने आग लगने वाले एक व्यक्ति को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा। बताया जा रहा है कि अस्पताल के पास पोस्ट ऑफिस की भी दीवार है। दोनों के बीच में किसी ने तांबे के तार रखे थे।
ऑक्सीजन प्लांट भी पास में था
मातृत्व एवं शिशु यूनिट (एमसीएच) के पीछे की तरफ जा आग लगाई गई थी। वहां पर ऑक्सीजन प्लांट भी है। इसके अलावा कई सुखे पेड़ भी हैं। आग का धुआं अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर शिशु यूनिट, जज्जा-बच्चा वार्ड तक पहुंच गया। कुछ समय रहते काबू पा लिया। गोविंद काकानी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा बच गया है। पास में ऑक्सीजन प्लांट भी थी। धुएं के कारण मरीजों को भी समस्या आती।
