Homeमध्यप्रदेशओवरलोड वाहनों, शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन:कटनी के मिशन...

ओवरलोड वाहनों, शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन:कटनी के मिशन चौक पर धरना; नायब तहसीलदार के आश्वासन पर जाम खुला

कटनी के बड़वारा ग्राम स्थित मिशन चौक पर रविवार शाम ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों और दुर्गा मंदिर के पास संचालित शराब दुकान के विरोध में धरना दिया। प्रदर्शन शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के ठोस आश्वासन के बाद करीब 30 मिनट बाद चक्काजाम और प्रदर्शन समाप्त कराया जा सका। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में शामिल स्थानीय ग्रामीण जय सूर्यवंशी ने प्रशासनिक उदासीनता पर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़वारा क्षेत्र के व्यस्त और रिहायशी इलाकों में लगातार ओवरलोड वाहनों का आवागमन हो रहा है। इन भारी और अनियंत्रित वाहनों के कारण आए दिन भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग पर इस पर लगाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का दूसरा बड़ा विरोध गांव में स्थित धार्मिक स्थल के पास शराब दुकान को लेकर था। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बड़वारा ग्राम के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के बिल्कुल समीप शासकीय शराब दुकान संचालित हो रही है। इस दुकान के कारण मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराबियों की हुड़दंगबाजी और अभद्र व्यवहार के कारण वहां से गुजरने वाली स्कूली छात्राओं, बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे धार्मिक माहौल दूषित हो रहा है। धरने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला और बड़वारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने तथा शराब दुकान के स्थानांतरण के लिए उचित वैधानिक कदम उठाने का ठोस भरोसा दिया। अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here