Homeमध्यप्रदेशSTF इनपुट पर सतना पुलिस ने पकड़ा नशे का जखीरा:बंद गोदाम से...

STF इनपुट पर सतना पुलिस ने पकड़ा नशे का जखीरा:बंद गोदाम से 28 लाख का गांजा और सिरप जब्त, रीवा के 2 आरोपी फरार

सतना पुलिस ने रविवार को एसटीएफ भोपाल से मिली सूचना के आधार पर टिकुरिया टोला स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 28 लाख रुपए कीमत का नशीला सिरप और गांजा जब्त किया गया है। हालांकि, मौके से कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ, लेकिन गोदाम किराए पर लेने वाले रीवा के दो लोगों की तलाश की जा रही है। कोलगवां पुलिस ने यह कार्रवाई की। जब्त किए गए नशीले पदार्थों में बड़ी मात्रा में कफ सिरप और गांजा शामिल है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर रीवा के उन दो व्यक्तियों को नामजद किया है, जिन्होंने इस गोदाम को किराए पर लिया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। मामले का लिंक भोपाल से जुड़ा
सीएसपी डीपी सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले का लिंक भोपाल से जुड़ा है। बीते 29 मई को एसटीएफ ने भोपाल के गांधी नगर स्थित पटेल सिटी में कफ-सिरप की अवैध रिपैकिंग और रिफिलिंग करने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा था। कार्रवाई में एसटीएफ ने भारी मात्रा में नशीला सिरप बरामद करने के साथ 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद फैक्ट्री संचालक अर्जुन मालवीय, शिवांग टिटोरिया, नवाब खान (पुत्र मुन्नौअर खान, निवासी मुरली नगर हाउसिंग बोर्ड भोपाल) और शरीफ खान को भी पकड़ा गया। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किए गए थे। पकड़े गए आरोपियों में से 5 हजार रुपए के इनामी नवाब खान ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने कुछ दिन पहले कफ-सिरप की एक खेप सतना के टिकुरिया टोला इलाके में पहुंचाई थी। इस सूचना के बाद एसटीएफ के एसपी राहुल लोढ़ा ने सतना के पुलिस कप्तान हंसराज सिंह से संपर्क किया और जानकारी साझा की। आरोपी नवाब को एसटीएफ के एसआई देवेंद्र सिंह जादोन की टीम के साथ सतना रवाना किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। ताला तोड़ने पर मिला नशे का जखीरा
शनिवार शाम को उक्त टीम कोलगवां थाने पहुंच गई, जिसके बाद संयुक्त दल बनाकर आरोपी नवाब की निशानदेही पर डिलौरा स्थित गोदाम में दबिश दी गई, मगर वहां ताला लटकता मिला। ऐसे में गोदाम मालिक भागवत प्रसाद द्विवेदी को मौके पर बुलाया गया, जिनसे पूछताछ में पता चला कि उन्होंने उक्त गोदाम अप्रैल 2026 में कागजी कार्रवाई के बाद 6 माह के लिए अजय पिता भीमसेन पटेल और रोहित जायसवाल निवासी रीवा, को किराए पर दे दिया था। ऐसे में किरायेदारों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी से बात नहीं हुई, तब संयुक्त टीम ने पंचनामा बनाते हुए ताला तोड़कर गोदाम की तलाशी ली तो किराना और चिप्स के बंडलों के पीछे 30 बोरियों में 15 लाख कीमत का 60 पेटी कफ-सिरप (7200 शीशी) और 9 बोरियों में 13 लाख का 2 क्विंटल 60 किलोग्राम गांजा बरामद हो गया। किराना की आड़ में प्रदेशभर में तस्करी
इतनी भारी मात्रा में नशे का सामान मिलने से जहां पुलिस हैरत में पड़ गई तो वहीं प्रदेशव्यापी रैकेट से पर्दा भी उठ गया, तो वहीं यह बात भी सामने आई कि पुलिस को चकमा देने के लिए इस रैकेट से जुड़े अपराधी किराना सामान की आड़ में नशे की खेप मालवाहक गाड़ियों के जरिए अलग-अलग जगह पहुंचाने का काम कर रहे थे। इसी के साथ एसटीएफ और सतना पुलिस की टीम अब फरार आरोपी अजय पटेल एवं रोहित जायसवाल की तलाश में जुट गई हैं, जिनके पकड़े जाने के बाद अवैध कारोबार की कई और परतें खुलने की संभावना है। सीएसपी डीपी सिंह चौहान ने कहा कि हमारी टीम एसटीएफ भोपाल से समन्वय कर वहां पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर सतना समेत विंध्य क्षेत्र में सक्रिय नशे के सौदागरों को बेनकाब करने की दिशा में सक्रिय हो गई है। जरूरत पड़ने पर आरोपियों को रिमांड पर भी लाया जाएगा, तो वहीं फरार नामजद आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here