Homeमध्यप्रदेशइंदौर में आज MPL का सुपर सैटरडे:रीवा जगुआर्स ने रोमांचक मुकाबले में...

इंदौर में आज MPL का सुपर सैटरडे:रीवा जगुआर्स ने रोमांचक मुकाबले में उज्जैन फाल्कन्स को हराया

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के 25वें मुकाबले में रीवा जगुआर्स ने 232 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। उज्जैन फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बनाए। कप्तान चंचल राठौर ने 38 गेंदों में 71 रन, यश दुबे ने नाबाद 49 रन और ओजस्व यादव ने 14 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेली। जवाब में रीवा जगुआर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। कप्तान पृथ्वीराज सिंह तोमर ने 24 और अक्षत रघुवंशी ने 21 रन बनाए। इसके बाद मोहम्मद अरहम अकील ने मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 49 गेंदों में नाबाद 107 रन ठोकते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। एक समय रीवा का स्कोर 160 रन पर 5 विकेट था, लेकिन अथर्व महाजन ने 17 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाकर अरहम का शानदार साथ दिया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई और रीवा ने 19 ओवर में ही 5 विकेट पर 234 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पार्थ चौधरी के धमाके से जीता ग्वालियर एमपीएल के 24वें मुकाबले में ग्वालियर चीतास ने बुंदेलखंड बुल्स को 23 रन से हराया। ग्वालियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 249 रन बनाए। पार्थ चौधरी ने 46 गेंदों में 95 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 छक्के शामिल रहे। कुलदीप गेही ने 48, रजत पाटीदार ने 36 और अर्पित पटेल ने 11 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बुंदेलखंड बुल्स ने धमाकेदार शुरुआत की। कप्तान अभिषेक पाठक ने सिर्फ 25 गेंदों में 84 रन ठोक दिए। पावरप्ले में टीम ने बिना विकेट खोए 105 रन बना डाले। हालांकि, अनुभव अग्रवाल ने लगातार विकेट लेकर मैच पलट दिया। आकाश राघववंशी और कार्तिक परिहार ने भी शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद बुंदेलखंड की टीम 20 ओवर में 226 रन ही बना सकी। अजय रोहेरा के शतक से जबलपुर की बड़ी जीत एमपीएल के 23वें मुकाबले में जबलपुर रॉयल लायंस ने मालवा स्टैलियंस को 54 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जबलपुर ने 5 विकेट पर 205 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रोहेरा ने 65 गेंदों में नाबाद 130 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। संजोग निज्जर ने नाबाद 24 रन बनाकर उनका साथ निभाया। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालवा स्टैलियंस की शुरुआत खराब रही। सक्षम पुरोहित ने 51 और कप्तान आशुतोष शर्मा ने 30 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके। पूरी टीम 18.4 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। जबलपुर के लिए पुनीत दाते और नयनराज मेवाडा ने 3-3 विकेट लिए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here