Homeमध्यप्रदेशभोपाल में नशीले कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़:5 इनामी आरोपी गिरफ्तार, पूरे...

भोपाल में नशीले कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़:5 इनामी आरोपी गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क से अब तक 2.5 करोड़ का माल जब्त

मध्यप्रदेश एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भोपाल के गांधीनगर स्थित पटेल सिटी में संचालित अवैध फैक्ट्री मामले में फरार चल रहे 5 इनामी आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे नेटवर्क से अब तक करीब 2.5 करोड़ रुपए का माल जब्त किया जा चुका है। 49 हजार से ज्यादा बोतलें पहले ही बरामद एसटीएफ ने 28-29 मई की रात छापामार कार्रवाई कर पटेल सिटी स्थित फैक्ट्री का खुलासा किया था। यहां से 49,920 ऑनरेक्स कफ सिरप की बोतलें बरामद हुई थीं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुबारकपुर स्थित गोदाम से 23,125 और नशीले सिरप की बोतलें जब्त की गई थीं। फरार आरोपियों पर था इनाम, अलग-अलग जगहों से गिरफ्तारी मामले में शामिल मुख्य आरोपी अर्जुन मालवीय (30 हजार इनाम) को बैतूल से, शिवांग टिटोरिया (20 हजार इनाम) को दिल्ली से, नीरज चेलानी (20 हजार इनाम) को इंदौर-भोपाल मार्ग से गिरफ्तार किया गया। वहीं सप्लाई नेटवर्क संभालने वाले नवाब खान और शरीफ खान को सीहोर से पकड़ा गया। महाकौशल और विंध्य में होती थी सप्लाई जांच में सामने आया कि आरोपी भोपाल में तैयार किए गए नशीले कफ सिरप को ट्रकों के जरिए महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के जिलों में अवैध रूप से सप्लाई करते थे। इसके लिए डमी फार्मास्युटिकल फर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था। पहले भी 10 आरोपी पकड़े जा चुके एसटीएफ की शुरुआती कार्रवाई में 3 किशोरों समेत 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब फरार सभी प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसटीएफ उनसे पूरे गिरोह और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here