Homeमध्यप्रदेशश्रीधाम स्टेशन के पास ट्रेन से टकराकर वृद्ध की मौत:चार साल तक...

श्रीधाम स्टेशन के पास ट्रेन से टकराकर वृद्ध की मौत:चार साल तक हटा मंदिर में रहे; जीआरपी ने दमोह-छतरपुर पुलिस से संपर्क किया

नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाकर अस्पताल के मर्चुरी वार्ड में रखवाया। वृद्ध के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है। ट्रैक पार करते समय हादसा जीआरपी पुलिस चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक दर्शन उइके ने बताया कि यह हादसा श्रीधाम स्टेशन के पास जबलपुर एंड पर खंभा क्रमांक 937/18 के नजदीक हुआ। कयास लगाया जा रहा है कि ट्रैक पार करते समय वृद्ध व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक भगवा रंग के कपड़े पहने हुए था। जेब से मिले पहचान पत्र पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड), पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान चरणदास पटेल के रूप में हुई। परिक्रमा यात्रा पर निकले थे, हटा और देवरी के मंदिरों में रहे जीआरपी पुलिस ने दस्तावेजों में दर्ज जानकारियों और नंबरों के आधार पर जब तस्दीक शुरू की, तो कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया है कि मृतक पिछले चार सालों से दमोह जिले के हटा में स्थित बालाजी मंदिर में रह रहा था। इसके बाद वह कुछ समय के लिए देवरी के एक मंदिर में भी रुका था। देवरी से विदा लेते समय उसने वहां के स्थानीय लोगों को बताया था कि वह परिक्रमा यात्रा पर जा रहा है। परिजनों की तलाश में जुटी जीआरपी जीआरपी अब छतरपुर और दमोह पुलिस के समन्वय से मृतक के परिवार का सटीक पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के सामने आने और उनके द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here