Homeमध्यप्रदेशचार बच्चों की मां की गला रेतकर हत्या:बेटियां बोलीं- 'गणेश अंकल' घर...

चार बच्चों की मां की गला रेतकर हत्या:बेटियां बोलीं- ‘गणेश अंकल’ घर आते थे; पुलिस का दावा जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी

बालाघाट जिले के बैहर स्थित मोदीनगर में चार बच्चों की मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में ‘गणेश’ नाम के एक युवक पर शक की सुई घूम रही है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मोदीनगर में एक अधूरे बने (निर्माणाधीन) मकान में 35 वर्षीय सविता धुर्वे का खून से लथपथ शव मिला। सविता की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था सविता के पति का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी बेटियों के साथ रहती थीं। गुरुवार की रात सविता घर पर नहीं थीं। शुक्रवार को जब उनकी बेटियां उस निर्माणाधीन मकान की तरफ गईं, तो वहां अपनी मां की लाश देखकर उनके होश उड़ गए। बेटियों और पड़ोसियों ने जताया ‘गणेश’ पर शक सविता की बेटियों ने पुलिस को बताया कि ‘गणेश अंकल’ अक्सर उनके घर आते-जाते थे और वहीं रहते भी थे। वहीं, आस-पड़ोस के लोगों ने भी पुलिस को जानकारी दी है कि सविता को आखिरी बार उसी गणेश नाम के युवक के साथ देखा गया था। इन बयानों के बाद पुलिस गणेश को मुख्य संदिग्ध मानकर उसकी तलाश कर रही है। जल्द होगा मामले का खुलासा घटना की खबर मिलते ही बैहर थाना पुलिस और बालाघाट से फॉरेंसिक (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस हत्या की वजह और आरोपी के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि, हत्या की असली वजह क्या थी, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here