Homeमध्यप्रदेशपिता और बेटा घर में बनाते थे हथियार, दोनों पकड़ाए:भिंड में फैक्ट्री...

पिता और बेटा घर में बनाते थे हथियार, दोनों पकड़ाए:भिंड में फैक्ट्री 315 बोर के छह कट्टे, जिंदा कारतूस मिले; कारीगर और सप्लायर फरार

भिंड शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी के एक खाली मकान में संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार और अधबने कट्टे, जिंदा कारतूस तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हथियार बनाने वाला कारीगर और सप्लायर फरार हैं। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लहार रोड स्थित दुर्गा नगर के एक मकान में हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद देहात थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर फैक्ट्री का खुलासा किया। छह तैयार कट्टे और कारतूस बरामद
पुलिस को मौके से 315 बोर के छह तैयार कट्टे, चार अधबने कट्टे, 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। पिता-पुत्र गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
कार्रवाई के दौरान राजू उर्फ राजकुमार राजावत और उसके पुत्र दीपू राजावत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अवैध हथियार बनाने और बेचने का कारोबार स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी राजू नट हथियार बनाने का काम करता था, जबकि जीतू नरवरिया सप्लाई का जिम्मा संभालता था। दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। 15 दिन से चल रही थी फैक्ट्री, गाने बजाकर छिपाते थे आवाज
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री पिछले करीब 15 दिनों से संचालित हो रही थी। पड़ोसियों को भनक न लगे, इसके लिए हथियार बनाते समय तेज आवाज में गाने बजाए जाते थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि एक कट्टा करीब 9 हजार रुपए में बेचा जाता था और अब तक लगभग 20 कट्टे खपाए जा चुके हैं। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पिता-पुत्र के खिलाफ डकैती की योजना, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट तथा अवैध हथियार निर्माण और तस्करी से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। बरामद सामग्री को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हथियारों के नेटवर्क और खरीददारों के संबंध में भी जांच कर रही है। इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत, बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया, नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर सहित पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई को अवैध हथियार नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here