Homeमध्यप्रदेशजिलाबदर ने की सांची मिल्क पार्लर में चोरी:नमकीन व बेकरी के सामान...

जिलाबदर ने की सांची मिल्क पार्लर में चोरी:नमकीन व बेकरी के सामान के साथ चुराई नगदी; सीसीटीवी से तलाश कर पकड़ा

रतलाम जिले के जावरा में सांची मिल्क पार्लर और मसाला जोन की गुमटी में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान और नगदी बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से जिलाबदर था और प्रशासन द्वारा लगाई गई शर्तों का उल्लंघन कर क्षेत्र में रह रहा था। गुमटी का ताला तोड़कर की थी चोरी
जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने बताया कि 12 जून को मनोज शर्मा (49), निवासी ब्राह्मण गली, जावरा ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम अरनिया पीथा मंडी स्थित उनकी सांची मिल्क पार्लर एवं मसाला जोन की गुमटी का अज्ञात व्यक्ति ने रात में ताला तोड़ दिया। चोर दुकान में रखा नमकीन, बेकरी का सामान और गुल्लक में रखे करीब 2500 रुपए नकद लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पहुंची पुलिस मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम झालवा निवासी राहुल हायरी (22) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया सामान और नगदी बरामद कर ली गई। जिलाबदर होने के बावजूद कर रहा था आपराधिक गतिविधियां
पुलिस जांच में पता चला कि राहुल हायरी को कलेक्टर रतलाम ने पूर्व में एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया था। आदेश के तहत उसे 7 जनवरी 2026 से एक वर्ष तक निर्धारित शर्तों का पालन करना था और प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में हाजिरी देना अनिवार्य था। इसके बावजूद आरोपी ने आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में रहकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस पर उसके खिलाफ चोरी के मामले के साथ धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 भी जोड़ी गई है। कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here