रतलाम में बिजली कंपनी बारिश से पहले मेंटेनेंस का काम कर रही है। बिजली कंपनी 14 जून को चंबल उपकेंद्र का मेंटेनेंस करेगी। इस कारण सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे उपकेंद्र से संबंधित शिमला कॉलोनी, देवरादेवनारायण नगर समेत 25 से अधिक क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में अनमोल नगर, मीराकुटी, चांदमारी, रिटायर्ड कॉलोनी, गांधी नगर, गुजरात मांगलिक हॉल, वरदान नगर, नूरानी मस्जिद, इंद्रा नगर, बीमा हॉस्पिटल, रेल नगर, शिव नगर, महेश नगर, विनोबा नगर डी कॉलोनी, विनोबा नगर पानी की टंकी क्षेत्र, गोपाल नगर, ग्लोबस टाउनशिप शामिल रहेंगे। इसके अलावा अम्बिका नगर, ग्लोबस सिटी, श्री राम नगर, प्रकाश नगर, पहलवान बाबा की दरगाह, एसएसआईटी कॉलेज, मॉर्निंग स्टार स्कूल, लेनार्ड सिटी सृजन कॉलेज, चंबल कॉलोनी, शिवशंकर कॉलोनी, बकरा पुल के आस पास, घटला कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अलावा इंडस्ट्रीज क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
