इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) 2026 में शनिवार को दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाने हैं। दिन का पहला मैच बुंदेलखंड बुल्स और रीवा जगुआर्स के बीच खेला गया, जबकि शाम को इंदौर पिंक पैंथर्स और जबलपुर रॉयल लायंस आमने-सामने हुए। इस मैच में जबलपुर की टीम ने इंदौर को पांच विकेट से हरा दिया। इंदौर पिंक पैंथर्स की टीम ने जबलपुर के सामने 149 रन बनाए। इस तरह इंदौर ने जबलपुर के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में उतरी जबलपुर की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अजय ने अर्धशतक जमाया। टूर्नामेंट में शुरुआती मुकाबलों से ही रोमांच देखने को मिल रहा है। गत चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की, वहीं ग्वालियर चीता्स ने वापसी करते हुए भोपाल लेपर्ड्स को 12 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस मैच में पार्थ साहनी ने टूर्नामेंट का पहला शतक जमाकर सुर्खियां बटोरीं। उज्जैन फाल्कन्स भी जीत की लय में दिखाई दे रही है। टीम ने उद्घाटन मुकाबले में ग्वालियर चीता्स को हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। वहीं मालवा स्टैलियंस, इंदौर पिंक पैंथर्स और जबलपुर रॉयल लायंस जैसी टीमें भी अंक तालिका में मजबूत स्थिति बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। एमपी लीग 2026 का आयोजन पहली बार इंदौर में हो रहा है। टूर्नामेंट 26 जून तक चलेगा और इसमें प्रदेश की 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैचों को लेकर खास रीवा जगुआर्स की दमदार शुरुआत, बुंदेलखंड बुल्स को 5 विकेट से हराया इसके पूर्व आज रीवा जगुआर्स ने बुंदेलखंड बुल्स को 5 विकेट से हरा दिया। रीवा ने लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की और अंक तालिका में महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।
