Homeमध्यप्रदेशइंदौर-इच्छापुर NH पर युवक को वैन से कुचला, VIDEO:रिवर्स कर दूसरी बार...

इंदौर-इच्छापुर NH पर युवक को वैन से कुचला, VIDEO:रिवर्स कर दूसरी बार भी चढ़ाई गाड़ी; आरोपी बोला- 9 केस चल रहे हैं, 10वां तेरा होगा

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर इको वैन ने युवक को कुचल दिया। युवक के सड़क पर गिरने के बाद भी ड्राइवर नहीं रुका। उसने गाड़ी रिवर्स कर दूसरी बार भी युवक को रौंद दिया। गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। बड़वाह पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान उज्जैन निवासी 25 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है। कुरावद स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका खरगोन जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकले थे तीन दोस्त घायल चंदन के साथी अनुराग राठौर ने बताया कि वह, चंदन और उनका एक अन्य साथी अलग-अलग वाहनों में सवारी लेकर उज्जैन से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए निकले थे। तीनों अपने-अपने वाहनों में सवारियों के साथ यात्रा कर रहे थे। चंदन अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से आगे थे, जबकि अनुराग और उनका दूसरा साथी पीछे आ रहे थे। रास्ते में ईको वैन ड्राइवर ने कट मारने की कोशिश की सफर के दौरान ग्वालू क्षेत्र के पास ईको वैन (क्रमांक MP09WK1381) उनके पास पहुंची। इको ड्राइवर लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था। उसने कई बार उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मारने और कट मारने की कोशिश की, जिससे सवार लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। गुरुद्वारे के पास उतार दीं सवारियां, फिर अकेला रह गया आरोपी अनुराग ने बताया कि आरोपी की ईको वैन में पहले सवारियां बैठी हुई थीं, लेकिन बलवाड़ा के पास स्थित गुरुद्वारे के नजदीक उसने सभी सवारियों को उतार दिया। इसके बाद वह वाहन में अकेला रह गया। हम अलग-अलग वाहनों से सवारियां लेकर उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रहे थे। भैरोघाट पर पहली बार हुआ विवाद, आरोपी ने दी धमकी अनुराग के मुताबिक, पहला विवाद भैरोघाट के पास शुरू हुआ, जब आरोपी ने उनकी गाड़ी को बार-बार कट मारने की कोशिश की। इस पर चंदन ने उसे रोककर बात की। आरोपी ने अपना नाम समीर खान बताया। धमकी देते हुए कहा, जो करना है कर लेना, मेरे ऊपर पहले से 9 केस चल रहे हैं, 10वां तुम्हारा भी हो जाएगा। चोरल और ग्वालू के पास भी जारी रही कटबाजी इसके बाद चोरल और ग्वालू के आसपास भी आरोपी ने कई बार खतरनाक तरीके से कटबाजी की, लेकिन तब भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, बलवाड़ा में गुरुद्वारे के पास आरोपी ने एक बार फिर उनकी गाड़ी को कट मारी। इसके बाद अनुराग ने आगे चल रहे चंदन को फोन कर बताया कि आरोपी लगातार परेशान कर रहा है। खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा है। इस पर तय हुआ कि तीनों वाहन एक साथ चलेंगे। अकेला देखकर चंदन पर चढ़ा दी ईको वैन चंदन कुरावद स्थित पेट्रोल पंप के सामने रुककर अपने साथियों का इंतजार करने लगे। इसी दौरान आरोपी ने चंदन को अकेला खड़ा देखा। आरोपी ने दोपहर 12.30 बजे ईको वैन सीधे चंदन के ऊपर चढ़ा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंदन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद चालक वाहन को कुछ दूरी तक आगे ले गया, फिर रिवर्स गियर लगाकर दूसरी बार भी घायल युवक के ऊपर से वाहन निकाल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक तेजी से बड़वाह की ओर भाग निकला। पेट और पैरों में गंभीर चोटें घटना के तुरंत बाद चंदन के साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बलवाड़ा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद गंभीर हालत को देखकर इंदौर रेफर किया गया। इंदौर में इलाज के बाद चंदन को उज्जैन लाया गया। उज्जैन के अवंती अस्पताल में भर्ती है। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें भिंड में महिला की गर्दन में घुसी लकड़ी, मौत भिंड के रौन थाना क्षेत्र में गुरुवार को गर्दन में लकड़ी घुसने से महिला की मौत हो गई। धुसका सरकार हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरे एक लोडिंग वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना में पांच वर्षीय एक बालक घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here