राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश कोटे की तीन सीटों पर 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। फिलहाल, इनमें से दो पर बीजेपी जबकि एक पर कांग्रेस का कब्जा है। बीजेपी से केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस की एक सीट पर दिग्विजय सिंह दूसरी बार के सांसद हैं। दिग्विजय सिंह इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में इस सीट के लिए कैंडिडेट को लेकर दिल्ली में पार्टी नेताओं के बीच मंथन चल रहा है। आज गुरुवार को भी अलग-अलग दौर की बैठकें जारी हैं। सूत्रों के मुताबिक, दो दिन के भीतर पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जा सकता है। सभी दावेदारों ने बीते कई दिन से दिल्ली में डेरा डाल रखा है। इधर, भोपाल में विधायकों से कोरे नामांकन फॉर्म पर बतौर प्रस्तावक दस्तखत कराने शुरू कर दिए गए हैं। भोपाल में शनिवार को विधायक दल की बैठक भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय में शनिवार शाम 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक दल के मुख्य सचेतक सोहन बाल्मीकि विधायकों से राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राज्यसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार राज्यसभा की 26 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अगले 3-4 दिन में होने की पूरी संभावना है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को संभावित उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट सौंप दी है। पढ़ें पूरी खबर…
