बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के ICU में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा लोग झुलस गए। हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे हुआ। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी। उसके बाद वार्ड में लगे एसी में ब्लास्ट होने लगा। एसी में ब्लास्ट होने की वजह से आग तेजी फैलने लगी। ICU वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जिसकी वजह से बचाव कार्य दिक्कत आई। दमकलकर्मियों ने ICU और दूसरे वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। हादसे के बाद की 5 फोटोज 95 साल की मरीज ने आग लगने की जानकारी दी चश्मदीदों का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल से जल्दबाजी में शवों को लेकर चली गई। वहीं, अस्पताल की एक नर्स पर मृतकों को जीवित बताने का आरोप भी लगाया गया है। लोगों का कहना है कि अगर आग लगने के बाद समय पर पानी की व्यवस्था की गई होती तो मृतकों की संख्या कम हो सकती थी। ICU में एडमिट राधा देवी (93) ने बताया, मैं ICU में एडमिट थी। अचानक वार्ड में धुआं उठने लगा। मैंने तुरंत अपना ऑक्सीजन मास्क हटाया और वार्ड से बाहर आ गई। बाहर आकर गार्ड को जानकारी दी कि अंदर आग लगी है। ‘बेड पर लोग छटपटा रहे थे, स्टाफ भाग गया’ स्थानीय निवासी धीरज गिरी ने बताया, ‘मैं अस्पताल की छत पर सो रहा था। अचानक चिल्लाने की आवाज आई। नीचे आकर देखा तो लोग जान बचाने के लिए छटपटा रहे थे। कुछ लोग अस्पताल के स्टाफ को डांट रहे थे। वार्ड में धुआं इतना ज्यादा था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।’ परिजन का ये भी आरोप है कि आग लगने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को तड़पता छोड़कर भाग गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने भी दावा किया कि जब हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब अस्पताल का अधिकांश स्टाफ वहां मौजूद नहीं था। DM बोले- ICU में 15 मरीज थे मुजफ्फरपुर के DM सुब्रत कुमार ने कहा, ‘अस्पताल की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ परिजनों का आरोप लगा रहे हैं कि उनके मरीज वार्ड से गायब हैं। हर पहलू की जांच की जा रही है।’
खबर लगातार अपडेट की जा रही है। ————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली आग हादसे में 21 की मौत, 11 विदेशी:होटल मालिक गिरफ्तार, परिवार के साथ फंसे CA ने फोन पर कहा था- शायद नहीं बच पाएंगे दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे ‘बी एंड बी’ होटल में बुधवार सुबह लगी आग ने 21 लोगों की जान ले ली। इस होटल को 6 कमरों की मंजूरी थी, लेकिन 5 मंजिलों पर 25 से अधिक कमरे बना लिए। होटल के पास फायर NOC नहीं थी और आने-जाने का एक ही रास्ता था। मृतकों में 11 विदेशी और 10 भारतीय हैं। विदेशियों में 9 अफ्रीकी देशों और 2 तुर्कमेनिस्तान के नागरिक हैं। शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट होगा। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
