भोपाल के करीब 45 इलाकों में बुधवार को 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें पंचवटी, बैरसिया रोड, कांग्रेस नगर, काजी कैम्प, सिंधी कॉलोनी, बजरिया, न्यू राजीव नगर, टीला जमालपुरा, निशातपुरा, नारियलखेड़ा, गौतम नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर फिल्टर प्लांट में सुधार काम, कई इलाकों में जलप्रदाय नहीं
इधर, शहर में पानी की किल्लत और बिगड़े सप्लाई शेड्यूल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विकास कार्यों, पाइप लाइन टूटने और लीकेज के कारण जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित है। कई इलाकों में लोगों को रात 3 बजे तक पानी भरने के लिए जागना पड़ रहा है। अयोध्या बायपास के पास बार-बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से करोंद, देवकी नगर और आसपास के क्षेत्रों में देर रात पानी पहुंच रहा है। देवकी नगर निवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रात 3 बजे पानी आने से लोगों की नींद खराब हो रही है। सुबह काम पर जाने वालों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। नगर निगम के प्रभारी अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि लाइन टूटने से प्रभावित इलाकों को राहत के लिए देर रात 3 बजे तक पानी दिया गया। कोलार लाइन में मेंटेनेंस, 33 जगह आज पानी नहीं
कोलार की मुख्य ग्रेविटी पाइपलाइन में रखरखाव कार्य के चलते बुधवार को भी शहर की 33 बस्तियों में पानी नहीं मिलेगा। निगम का अनुमान है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक काम पूरा हो सकता है। वहीं, मंगलवार को भी कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।
