Homeमध्यप्रदेशमिलेट फेस्टिवल में देवी-देवताओं पर अपमानजनक किताबें बेचने पर विवाद:हिंदू संगठनों का...

मिलेट फेस्टिवल में देवी-देवताओं पर अपमानजनक किताबें बेचने पर विवाद:हिंदू संगठनों का थाने पर प्रदर्शन, FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

मंडला में जिला प्रशासन के आयोजित मिलेट फूड फेस्टिवल में शनिवार रात एक बुक स्टॉल पर आपत्तिजनक पुस्तकें बेचे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले के सामने आते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे संगठनों का कहना है कि स्टॉल पर ऐसी पुस्तकें रखी गई थीं, जिनकी सामग्री हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक है। उनका आरोप है कि इस तरह की किताबें बेचकर समाज में आपसी भाईचारा बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। थाने में प्रदर्शन और कार्रवाई की मांग मामले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली थाने जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सुरक्षा के इंतजाम और माहौल घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए कोतवाली थाना परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here