Homeमध्यप्रदेश31 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 डंपर और 2 लोडर जब्त:बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे...

31 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 डंपर और 2 लोडर जब्त:बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे सभी, पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के संचालन पर सख्त टिप्पणी और कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद मुरैना में पुलिस और परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने जिले में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के संचालित 44 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त किए गए वाहनों में 31 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 डंपर और 2 लोडर मशीन शामिल हैं। इनमें से 9 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है, जबकि शेष 35 वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी के निर्देश पर बनी संयुक्त टीम
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन पकड़े गए, जो बिना वैध पंजीयन के सड़कों पर संचालित हो रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों के खिलाफ जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है नंबर प्लेट
एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here