Homeमध्यप्रदेशकंधे में धंसे चाकू के साथ 100 मीटर चला बुजुर्ग..VIDEO:बदमाशों के हमले...

कंधे में धंसे चाकू के साथ 100 मीटर चला बुजुर्ग..VIDEO:बदमाशों के हमले के बाद लहूलुहान हालत में भटकता रहा; बाइक सवार ने पहुंचाया अस्पताल

सागर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने 55 वर्षीय घनश्याम राय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके बाएं कंधे में धंस गया, लेकिन इसके बावजूद वे करीब 100 मीटर तक लहूलुहान हालत में सड़क पर चलते रहे। घटना मोती नगर थाना क्षेत्र की है। घायल की पहचान वल्लभ नगर वार्ड निवासी घनश्याम राय के रूप में हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर हमला
शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घनश्याम खाना खाने के बाद पैदल टहलने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें 4-5 युवक मिले। आरोप है कि युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। घनश्याम ने पैसे देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके बाएं कंधे में धंस गया। देखिए तस्वीरें राहगीरों ने वीडियो बना लिया हमले के बाद भी घनश्याम सड़क पर करीब 100 मीटर तक चलते रहे। इस दौरान राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में घनश्याम कंधे में चाकू धंसे होने के बावजूद चलते दिखाई दे रहे हैं। बाइक सवार ने की मदद राहगीरों की मदद से एक बाइक सवार युवक उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि घायल के बयान दर्ज किए है। एक संदिग्ध को पकड़ा है। आरोपियों की तलाश में जुटी टीमें एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि चाकूबाजी की घटना शुक्रवार रात हुई थी। घायल उस समय थाने नहीं पहुंचे थे। शनिवार को उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
…………………… यह खबर भी पढ़ें पत्नी बोली- तुमसे अच्छा तो बबलू,पति ने मार डाला पत्नी अकसर एक ठेकेदार का जिक्र करती थी और उसके साथ रहने की बात कहती थी। वह कहती थी कि तुमसे अच्छा तो बबलू है। मैं उसके साथ ही रहूंगी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। इसके बाद पति ने जंगल ले जाकर पत्नी की हत्या कर दी और शव गुफा में छिपा दिया। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here