Homeमध्यप्रदेशदेवास में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौत:ग्रामीणों ने किया...

देवास में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौत:ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, अनबैलेंस होकर दूसरी लेन में जाकर बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर

देवास के शिप्रा बायपास स्थित रूपाखेड़ी के समीप रेलवे ब्रिज पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की खामियों और राहत कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। अधिकारियों और स्थानीय विधायक की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार, नायता पुवाल्डा निवासी हैदर (40), अंसार और इमरान शनिवार सुबह इंदौर काम पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। तीनों मोटर निकालने का काम करते हैं। सुबह करीब 8:30 बजे रूपाखेड़ी रेलवे ब्रिज पर इंदौर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रिज पर सड़क ऊंची-नीची होने के कारण कार असंतुलित हो गई। करीब 100 फीट तक बेकाबू दौड़ने के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हैदर और अंसार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल इमरान को इंदौर रेफर किया गया है। शव निजी वाहन से अस्पताल ले जाने पड़े हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि एंबुलेंस और अन्य राहत सेवाएं समय पर नहीं पहुंचीं। घायलों और मृतकों को निजी वाहनों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। दो घंटे तक लगा रहा जाम चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम अभिषेक शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी, सीएसपी सुमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में विधायक मनोज चौधरी ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाया। सड़क की खामियों की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि हैदर उछलकर ब्रिज से करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। वहीं अंसार और इमरान के एक-एक पैर कटकर नीचे जा गिरे। हादसे में कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ब्रिज की सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क ऊंची-नीची होने के कारण यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वाहन असंतुलित होने से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क को तत्काल दुरुस्त करने और जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है। सीएसपी बोले-मामले को बैठक में रखा जाएगा सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की कुछ तकनीकी खामियों की शिकायत की है। मामले को संबंधित समिति की बैठक में रखा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here