Homeमध्यप्रदेशगांव में गाय काटी, ईद पर कुर्बानी की आशंका:खंडवा में तनाव के...

गांव में गाय काटी, ईद पर कुर्बानी की आशंका:खंडवा में तनाव के हालात, पुलिस के सामने वाहनों में तोड़फोड़; 4 गिरफ्तार

खंडवा जिले के मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत स्थित बड़ियातुला गांव (मुस्लिम बहुल) में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया है। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पॉलिथीन में भरकर गाय के सिर और पैर सड़क किनारे फेंके जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव के हिंदू युवा वहां पहुंच गए। पकड़े जाने के डर से बाइक सवार आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ। आक्रोशित युवाओं ने पुलिस के सामने ही वाहनों (बाइक) में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर सीएसपी अभिनव बारंगे मौके पर पहुंचे और पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया। मौके से गोवंश का मांस और आरोपियों की एक बाइक जब्त की गई है। तनाव को देखते हुए थाना मोघट रोड और रामेश्वर चौकी का भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शनिवार सुबह 5 बजे FIR, 4 आरोपी हिरासत में
पुलिस ने गोवंश की पुष्टि होने के बाद रात में ही एक्शन लेते हुए धरपकड़ शुरू कर दी। शनिवार अलसुबह 5 बजे मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने गाय काटने, खाने, अवशेष फेंकने और पॉलिथीन उपलब्ध कराने वालों की पहचान कर ली है। अब तक चार आरोपियों वसीम (पिता युनूस पटेल), अकरम (पिता रमजान पटेल), आजम चक्की वाला और सलमान भुरू को हिरासत में लिया गया है। वहीं, इस मामले में मुंदवाड़ा मस्जिद के इमाम अब्दुल हफीज की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जो घटना के बाद से गांव से फरार हो गया है। सरपंच प्रतिनिधि को मिली थी अवशेष फेंकने की सूचना
पड़ोसी गांव सिहाड़ा के सरपंच प्रतिनिधि हेमंत चौहान ने बताया कि वे फिलहाल केदारनाथ यात्रा पर हैं। शुक्रवार रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि बड़ियातुला गांव में ईद पर गाय काटी गई है और अवशेष बाहर फेंकने की तैयारी है। इसी सूचना पर गांव के युवा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि एक बाइक पर दो-तीन लोग पॉलिथीन में गाय के सिर, पैर और अन्य अवशेष भरकर लाए थे। युवाओं को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here