एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब सीबीआई ने उनकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरिबाला से पूछताछ के लिए सीबीआई ने 50 से ज्यादा सवाल तैयार किए हैं। सप्लीमेंट्री सवाल अलग हैं। शुरुआती पूछताछ में सीबीआई अफसरों ने गिरिबाला से पहला सवाल किया कि आप जज रही हैं, कानून जानती हैं… जब आपकी कोई गलती नहीं थी तो आपने एफआईआर से पहले ही अग्रिम जमानत की अर्जी क्यों लगाई? दूसरा अहम सवाल था- बेटे समर्थ को फरार होने के लिए क्यों कहा? दोनों सवालों पर गिरिबाला पहले चुप रहीं। बाद में उन्होंने माना कि यह गलती थी। उन्हें अंदाजा नहीं था कि इससे उन पर ही संदेह और मजबूत हो जाएगा। जांच में सहयोग नहीं करने के तर्क पर रिमांड शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे रिटायर्ड जज गिरिबाला और उनके बेटे समर्थ को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया। जिस कोर्ट में गिरिबाला कभी जिला जज थीं, उसी कोर्ट में आज वह खुद कटघरे में खड़ी थीं। उनके साथ बेटा समर्थ भी कटघरे में मौजूद था। दोनों करीब 90 मिनट तक कोर्ट में रहे। सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि समर्थ जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। दोनों को आमने-सामने बैठाकर कुछ सवाल पूछने हैं। इसके अलावा उन्हें साथ ले जाकर कुछ सबूत भी जब्त करने हैं। इस पर कोर्ट ने गिरिबाला और समर्थ को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। हालांकि रिमांड की मांग पर उनके वकीलों ने कोई आपत्ति नहीं जताई।
फंदे से ट्विशा को कैसे उतारा, होगा रिक्रिएशन समर्थ ने बयान दिया है कि उसने ही ट्विशा को फंदे से उतारा था, जबकि मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी। अब सीबीआई दोनों मां-बेटे को घर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन करेगी। इसके लिए 80 किलो का डमी पुतला इस्तेमाल किया जाएगा। सीबीआई जांच करेगी कि समर्थ ने अपने बयान में जो बताया है, वह घटनास्थल और परिस्थितियों से मेल खाता है या नहीं। वहीं गिरिबाला को डमी लिगेचर की गांठ खोलकर दिखाना होगा कि उन्होंने ट्विशा के गले का फंदा कैसे ढीला किया था। बयानों को क्रॉस चेक करेगी सीबीआई टीम सीबीआई पहले ही रिटायर्ड जज के घर का मुआयना कर चुकी है और दोनों के शुरुआती बयान भी दर्ज कर चुकी है। अब उन बयानों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर क्रॉस चेक और वेरिफिकेशन करेगी।
शुरुआत में दोनों से अलग-अलग पूछताछ होगी। इसके बाद जिन सवालों के जवाबों में विरोधाभास मिलेगा, उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। बेल्ट की मजबूती भी टेस्ट होगी जिससे कथित फंदा लगाया रिटायर्ड डीजीपी सुभाषचंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि सीबीआई ऐसे केस में घटना का पूरा रिक्रिएशन करती है। इस केस में भी ट्विशा के वजन का डमी बनाकर रिक्रिएशन किया जाएगा।
इसमें उस बेल्ट की मजबूती भी टेस्ट होगी जिससे फंदा लगाने की बात कही जा रही है कि वो उतना वजन झेल सकता है या नहीं। सीसीटीवी वाले से कहा था– एक्सीडेंट हुआ, जल्दी फुटेज चाहिए 12 मई की रात ट्विशा फंदे पर लटकी मिली थीं, लेकिन अगली सुबह से ही गिरिबाला सक्रिय हो गईं। उन्होंने सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे और फिर 2 बजे सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाले विनोद कुमार वाणी को फोन किया। भास्कर से बातचीत में विनोद ने बताया कि उन्होंने 2023 में गिरिबाला के घर में आठ कैमरे लगाए थे। 13 मई को मैडम ने तीन बार फोन किया। उन्होंने कहा था कि एक्सीडेंट हो गया है, इसलिए फुटेज जरूरी है। विनोद ने अपने टेक्नीशियन रोहित विश्वकर्मा को मौके पर भेजा। ब्यूटी पार्लर के फुटेज भी निकलवाए भास्कर रिपोर्टर ने उस ब्यूटी पार्लर में भी बात की, जहां 12 मई को ट्विशा गई थीं। कर्मचारियों ने बताया कि ट्विशा ने कहा था कि उन्हें रिलैक्स होना है। वह दोपहर 3 बजे आई थीं और शाम 6.15 बजे तक वहीं रहीं। इस दौरान उन्होंने हेड ऑयल मसाज, पेडीक्योर और स्किन ट्रीटमेंट कराया था।
सीबीआई का सक्सेस रेट 70% से ज्यादा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसियों में से एक है। बड़े और चर्चित मामलों की जांच अक्सर सीबीआई को सौंपी जाती है। एजेंसी वैज्ञानिक तरीके से जांच करती है और पिछले कुछ वर्षों में उसका कन्विक्शन रेट लगातार बेहतर हुआ है। 2022 तक के आंकड़े ही सार्वजिनिक किए गए हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद के वर्षों में भी सीबीआई का सक्सेस रेट और बेहतर हुआ है। 2022 के बाद की आधिकारिक रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है। ये खबरें भी पढ़ें… 1. ट्विशा केस-सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर: आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी ने दोनों की 5-5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। आरोपी पक्ष के वकील ने भी रिमांड का विरोध नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर… 2. शादी में रिश्तेदारों ने कहा था-घर की जज ट्विशा होगी:सोशल मीडिया पर सामने आया वेडिंग ट्रेलर भोपाल की ट्विशा शर्मा और वकील समर्थ सिंह का वेडिंग ट्रेलर उनकी मौत के बाद वायरल हो रहा है। इसमें रिश्तेदार कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘जीजू कोर्ट में वकील होंगे, लेकिन घर पर तो जज ट्विशा दी ही होंगी।’ रिश्तेदारों के बीच कही गई यह मजाकिया बात अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पढ़ें पूरी खबर…
