Homeमध्यप्रदेश4-राज्यों में वांटेड माफिया पकड़ने 74-दिन में 3 बार दबिश:6 राज्यों में...

4-राज्यों में वांटेड माफिया पकड़ने 74-दिन में 3 बार दबिश:6 राज्यों में नेटवर्क, 23 केस, शराब माफिया बोरा सोमनाथ से गिरफ्तार

6 राज्यों में अवैध शराब का नेटवर्क चलाने वाला माफिया वदा बोरा को पुलिस ने गुजरात के सोमनाथ से गिरफ्तार कर लिया। 3 राज्यों में वांटेड बोरा पर 23 केस दर्ज हैं। मध्यप्रदेश सहित शराबबंदी वाले गुजरात, बिहार और अन्य राज्यों की पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसे पकड़ने 74 दिन में नाहरगढ़ पुलिस तीसरी बार गुजरात गई, तब सफलता मिली। पुलिस के अनुसार वदा बोरा 7 सालों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। उसने पोरबंदर निवासी अपने पार्टनर आलाभाई के साथ मिलकर अवैध शराब सप्लाई का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। यह गिरोह करोड़ों रुपए की अवैध शराब अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था। नेटवर्क में जुड़े लोगों को हर डिलीवरी पर 50 प्रतिशत तक कमीशन दिया जाता था। मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि इस कारोबार से जुड़े कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here